Vaibhav Suryavanshi Century Celebration: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आईपीएल सीजन को यादगार बना रहे हैं. आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर कुछ ऐसा किया, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद फैंस के साथ-साथ विपक्षी टीम भी उनकी मुरीद हो गई. सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 36 गेंदों पर शतक जड़ दिया.
इस शतक में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 12 गगनचुंबी छक्के आए. यह वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में दूसरा शतक है. हालांकि उनके शतक से ज्यादा चर्चा उनके सेलिब्रेशन की हो रही है. दरअसल, 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज ने शतक जड़ने के बाद कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दिल जीतने वाला सेलिब्रेशन
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 3 बाउंड्री लगाकर महज 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. अक्सर जब खिलाड़ी शतक पूरा करते हैं, तो एग्रेसिव तरीके से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा नहीं किया. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शालीनता दिखाई. उन्होंने पहले हेलमेट और ग्लव्स उतार दिए. इसके बाद हाथों से हवा में हार्ट (दिल) का निशान बनाया.
यह सेलिब्रेशन उनके फैंस के लिए था, जो उन पर भरोसा दिखाते हैं. फिर उन्होंने गर्व के साथ सैल्यूट भी किया. उनका यह सैल्यूट उनके माता-पिता, कोच और सभी साथियों के लिए सम्मान का प्रतीक थी, जिनकी बदौलत सूर्यवंशी इस मुकाम तक पहुंचे हैं. इस दौरान मैदान में मौजूद सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी दिग्गजों ने वैभव सूर्यवंशी की सराहना की. नीचे देखें सेलिब्रेशन का वीडियो…
Ruthless with the bat, all heart with the celebration! 🫶
An outrageous 3️⃣6️⃣-ball HUNDRED from Vaibhav Sooryavanshi 👏
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH | @rajasthanroyals pic.twitter.com/P8Hu3eMFcG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया खास रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने शतक के साथ इतिहास रच दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. साथ ही वह किसी अनकैप्ड प्लेयर द्वारा आईपीएल में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. इतनी शानदार पारी खेलने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए. वैभव सूर्यवंशी के शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 228 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया.