Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जयसूर्या का महा-रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की फिरकी ने खेल बिगाड़ दिया. जानिए कैसे महज 2 रन से चूका यह 15 साल का सितारा.
वैभव सूर्यवंशी जयसूर्या का महा-रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की फिरकी ने खेल बिगाड़ दिया
RR vs KKR: ईडन गार्डन्स में आज सबकी नजरें राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी थीं. 15 साल के इस बल्लेबाज के पास आज सनथ जयसूर्या जैसे दिग्गज का ‘महा-रिकॉर्ड’ तोड़ने का सुनहरा मौका था. आईपीएल के इस सीजन में 266.67 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे वैभव को सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में जयसूर्या(sanath jayasuriya) को पछाड़ने के लिए महज 48 रनों की जरूरत थी. यही नहीं कोलकाता की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर वैभव शानदार लय में दिख रहे थे, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की फिरकी ने सारा समीकरण बिगाड़ दिया. वैभव इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बेहद करीब पहुंच चुके थे, पर चक्रवर्ती की एक घातक गेंद ने न केवल उन्हें आउट किया बल्कि रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने के उनके अरमानों पर भी पानी फेर दिया. अब वैभव सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी तो कर सकते हैं लेकिन इसे तोड़ नहीं सकते हैं. आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं.
IPL में सबसे तेज़ी से 500 रन बनाने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है. शॉन मार्श ने सिर्फ़ 10 पारियों में 500 रन का मील का पत्थर पार कर लिया था. इस मामले में, जॉनी बेयरस्टो दूसरे नंबर पर हैं. बेयरस्टो ने अपनी 500 IPL रन 11 पारियों में पूरे किए थे. वहीं, गौतम गंभीर ने 12 पारियों में 500 रन बनाने का कारनामा किया, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 13 पारियों में 500 IPL रन पूरे किए.
अगर वैभव आज के मैच में 48 रन बनाने में कामयाब हो जाते, तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में 13 पारियों में 500 रन पूरे कर लेते। ऐसा करके वैभव सूर्यवंशी IPL में सबसे तेज़ 500 रन बनाने के मामले में मैक्सवेल की बराबरी कर लेते और साथ ही सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड भी तोड़ देते जयसूर्या ने IPL में 500 रन बनाने का आंकड़ा 14 पारियों में छुआ था.
हालांकि अब जब 46 रन पर वरुण चक्रवर्ती वैभव सूर्यवंशी को आउट करने में कामयाब हो गए हैं तो अब वो 500 रन पुरे करने का कारनामा अपनी 14 पारियों में पूरी कर पाएंगे अगर वह अगले मैच में 2 रन बना लेते हैं तो. ऐसे में वो सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएंगे.
Meerut News: मेरठ में 26 साल रजत यादव का शव स्कूटी पर मिला. पुलिस को…
Rise And Fall 2 Kajal Raghwani Shocking Revelation: राइज एंड फॉल 2 में काजल राघवानी…
IND VS WI: तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टार…
1 अक्टूबर 2026 से क्रिकेट के खेल में 73 नए नियम लागू हो चुके हैं.…
IND vs PAK, Asian Games Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच…
Kerala Double Murder Case: केरल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…