<
Categories: क्रिकेट

Video: ‘किंग’ कोहली ने नन्हे फैन को किया इग्नोर! ऑटोग्राफ न मिलने से टूटा बच्चे का दिल, फिर गुस्से में…

Virat Kohli Little Fan Heart Broken: विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक छोटा फैन उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए भागकर जाता है. उस बच्चे को सुरक्षाकर्मी रोक देते हैं, जिससे उसे ऑटोग्राफ नहीं मिल पाता है. देखें वीडियो...

Virat Kohli Little Fan Heart Broken: IPL 2026 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के एक नन्हे फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का कारण बन गया है. वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने ऑटोग्राफ मांग रहे नन्हे फैन को इग्नोर कर दिया. ऐसे में सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है क्या विराट कोहली घमंडी हो गए हैं, जो एक छोटे बच्चे के रोकने पर भी नहीं रुक रहे हैं. हालांकि बहुत से लोग विराट कोहली को सपोर्ट कर रहे हैं.

उनका कहना है कि विराट कोहली को अक्सर फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाते देखा जाता है. शायद वह उस समय किसी जल्दबाजी में हों या उन्हें कहीं पर जल्दी पहुंचना हो. इसके चलते वह बच्चे को ऑटोग्राफ नहीं दे पाएं होंगे. इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में बिना सच्चाई जाने स्टार क्रिकेटर को ट्रोल करने ठीक नहीं है. देखें वीडियो…

वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा टीम होटल के बाहर मिनिएचर बल्ला लेकर खड़ा है. इसी होटल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी ठहरे थे. वह छोटा फैन बेसब्री से खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान विराट कोहली अन्य साथियों के साथ वहां से गुजरते हैं. बच्चा भागकर कोहली के पास जाने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड उसे रोक देते हैं. विराट कोहली सीधा आगे निकल जाते हैं. इसके बाद नन्हा फैन दुखी होकर गुस्से में वापस आता और जोर से अपना बल्ला फेंक देता है. वह रोने लगता और सीधा अपने पैरेंट्स के पास दौड़कर जाता है. इस वायरल वीडियो ने फैंस को भावुक कर दिया है. बताया जा रहा है कि विराट कोहली ने शायद इयरफोन लगाए हुए थे, जिसकी वजह से उन्होंने बच्चे की आवाज नहीं सुनी. इसके चलते वह आगे चले गए.

कोहली ने नन्हे फैन को किया इग्नोर

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ यूजर्स का कहना है कि विराट कोहली ने जानबूझकर बच्चे को नजरअंदाज कर दिया. वहीं, कुछ लोग विराट कोहली का समर्थन कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि शायद कोहली उस समय बच्चे को नहीं देख पाए होंगे, क्योंकि गार्ड्स ने फैन को कवर कर लिया था. बता दें कि विराट कोहली दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शुमार हैं.

ये भी पढ़ें:- Virat Kohli 9000 IPL Runs: दिल्ली में ‘विराट’ धमाका! किंग कोहली ने गाड़ा झंडा, IPL के इतिहास में बने पहले ‘9 हजारी’

कोहली ने अपने खेल से बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों के दिल में खास जगह बनाई है. उन्हें अक्सर फैंस के साथ फोटो और सेल्फी लेते देखा जाता है. ऐसे में यह कहना ठीक नहीं होगा कि कोहली ने जानबूझकर बच्चे को इग्नोर किया है. इतना ही नहीं, आईपीएल में क्रिकेटर्स को भी कई नियमों का पालन करना होता है. आईपीएल की सभी टीमें सुरक्षा संबंधी किसी भी चूक से बचने के लिए टीम होटल के अंदर लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करती हैं. स्टार खिलाड़ियों को भी टीम होटल में फैंस को ऑटोग्राफ या सेल्फी देने के लिए मना किया जाता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…

Last Updated: October 7, 2026 15:50:13 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…

Last Updated: October 7, 2026 15:32:32 IST

4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…

Last Updated: October 7, 2026 15:26:11 IST

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST