इस योजना के लाभार्थियों को डायरेक्ट बैंक खाते में सहायता राशि भेजी जाती है. ये पैसा 6 किस्तों में ट्रांसफर होता है. ग्रेजुएशन होने तक सरकार पूरी रकम जमा करा देती है. जानें कौन-कौन इस स्कीम में अप्लाई कर सकते हैं और आवेदन के लिए कौन सी शर्तें माननी होंगी.
खाते में आएंगे ₹50,000....₹25,000 की किस्त में मिलेगा पैसा, कौन ले सकेंगे फायदा, जानें आवेदन की शर्तें!
पिछले कुछ सालों में जन कल्याण के उद्देश्य से दर्जनों योजनाएं चलाई गई हैं.कुछ योजनाएं किसानों को लाभान्वित करती हैं तो कुछ आम जनता के बुढ़ापे की चिंता से मुक्त करती हैं, लेकिन एक योजना ऐसी भी है, जो समाज में बच्चियों का कद बढ़ाने, पढ़ाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है. ऐसी ही कल्याणकारी योजनाओं में शामिल है राजश्री योजना, जो बच्चियों को ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. जानें करीब 20 साल से चलाई जा रही इस योजना की खास बातें और आवेदन का तरीका-
राजस्थान में भ्रूण हत्या को रोकने और लिंगानुपात समानता को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना चलाई जा रही है. इसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देना है. साल 2016 से चलाई गई राजश्री योजना में, राजस्थान सरकार बेटियों की पैदाईश से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई के लिए 50,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करती है. सबसे अच्छी बात तो ये है कि पैसा सीधे बिटिया के नाम पर खुले खाते में ट्रांसफर होता है.
राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत आवेदन करने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड,मातृ और शिशु स्वास्थ्य कार्ड और स्कूल का एडमिशन लैटर होना चाहिए. यदि आपके पास ये सभी दस्तावेज हैं तो अपने जिले के महिला एंव बाल विकास कार्यालय या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन कर सकते हैं
मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है, जिसके तहत पहली किस्त जन्म के समय- 2,500 रुपये मिलते हैं.
12वीं कक्षा पास करने वाली बेटियों को आखिरी किस्त के 25,000 रुपये दिए जाते हैं, जो उनके ग्रेजुएशन की पढ़ाई या एडमिशन आदि में काफी हद तक हेल्पफुल होते हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…