<
Categories: क्रिकेट

IPL 2026: CSK को मिला नया ‘वैभव सूर्यवंशी’! 36 गेंदों पर जड़ चुका शतक, ट्रायल के लिए बुलाया

Who Is Ayush Vartak: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के बीच मुंबई के 21 साल के युवा खिलाड़ी आयुष वर्तक को ट्रायल के लिए बुलाया है. आयुष वर्तक मुंबई के उभरते स्टार क्रिकेटर माने जाते हैं. देखें आयुष के रिकॉर्ड्स...

Who Is Ayush Vartak: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 में बुरे दौर से गुजर रही है. चेन्नई की टीम में तेज गेंदबाज खलील अहमद के चोटिल होने के बाद 1 स्लॉट खाली है. ऐसे में सीएसके की टीम किसी दूसरे खिलाड़ी की स्क्वाड में शामिल करना चाहती है. इससे पहले चेन्नई ने आयुष म्हात्रे की रिप्लेसमेंट के तौर पर आकाश मधवाल को साइन किया था. हालांकि अभी तक खलील अहमद के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है.

इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मिड सीजन ट्रायल शुरू किए हैं. सीएसके ने मुंबई के 21 साल के ऑलराउंडर आयुष वर्तक को ट्रायल के लिए बुलाया है, जो आईपीएल की नीलामी में नहीं बिक पाए थे. युवा खिलाड़ी आयुष वर्तक ने अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आयुष वर्तक को मंगलवार को ट्रायल के लिए बुलाया गया है. जानें कौन हैं आयुष वर्तक…

कौन हैं आयुष वर्तक?

21 साल के ऑलराउंडर आयुष वर्तक मुंबई के वसई के रहने वाले हैं. वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और राइट आर्म मीडियम पेसर भी हैं. आयुष वर्तक को मुंबई का उभरता हुआ स्टार क्रिकेटर माना जा रहा है. आयुष वर्तक ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में भी रजिस्टर किया था, लेकिन किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई. आयुष वर्तक ने पहले राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के लिए ट्रायल दिया है. अब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आयुष को बुलाया भेजा गया है.

आयुष वर्तक के आंकड़े

मुंबई के युवा क्रिकेटर आयुष वर्तक 36 गेंदों पर शतक भी लगा चुके हैं. उन्होंने साल 2020 में मुंबई इंडियंस के स्कूली लीग में यह कारनामा किया था. पिछले सीजन आयुष वर्तक ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (अंडर-23) के पहले फेज में मुंबई की कमान भी संभाली थी. आयुष ने मेंस स्टेट ए ट्रॉफी 2025 में मुंबई के लिए खेलते हुए 6 मैचों में 363 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 72.60 और स्ट्राइक रेट 169.62 का रहा था. इतना ही नहीं, आयुष वर्तक ने इस टूर्नामेंट में कुल 26 छक्के लगाए थे, जो सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स के मुकुल चौधरी (39) से कम थे.

इससे पहले साल 2024-25 में आयुष वर्तक ने कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए 9 मैच में 770 रन बनाए थे. उस टूर्नामेंट में आयुष ने 192, 102, 105, 77, 59 और 54 रन के स्कोर बनाए थे. इतना ही नहीं, 2023 कूच बिहार ट्रॉफी में आयुष वर्तक ने मुंबई के लिए 8 मैचों में सबसे ज्यादा 32 विकेट भी लिए थे. आयुष वर्तक के लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा भी सम्मानित किया गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST