<

कौन हैं जहांगीर खान? जिनके घरवाले को धमकाते नजर आए अजय पाल शर्मा, वीडियो वायरल

Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल यानी बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को होगा. इससे पहले अजय पाल शर्मा एक वीडियो में जहांगीर खान के परिवार वाले को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं. जहांगीर खान फाल्टा इलाके से टीएमसी के उम्मीदवार हैं.

Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (west bengal assembly elections) के लिए पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ. दूसरे चरण का मतदान कल यानी बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को होगा. इसके पहले यूपी के आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि उत्तर प्रदेश के आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा पश्चिम बंगाल के चुनाव में क्या कर रहे हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले का नया पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.

नया पुलिस ऑब्जर्वर बनते ही आईपीएस अजय पाल शर्मा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसके बाद टीएमसी के नेताओं से लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी हमला बोला है.

क्या है इस वायरल वीडियो में?

वायरल हो रहे एक वीडियो में आईपीएस ऑफिसर अजय पाल शर्मा को कहते हुए सुना जा रहा है कि आसपास के जितने भी लोग हैं. इस बात को समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी की तो उनका कायदे से इलाज किया जाएगा. अगर कहीं से खबर आ गई कि किसी ने कोई खुराफात करने की, किसी को परेशान करने की कोशिश की है तो फिर उसकी खबर अच्छे से लेंगे. ये जहांगीर के घर वालें भी करें. इसके अलावा, अजय पाल शर्मा उनके घरवालों को कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उसको बता देना कायदे से. ये जो बार-बार खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे. बाद में रोना पछताना मत. वीडियो वायरल होने के बाद सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ये जहांगीर कौन हैं? तो चलिए आपकी जिज्ञासा को शांत करते हैं.

यह भी पढ़ें :-

 West Bengal Election: क्या पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भी होगी बंपर वोटिंग? 142 सीटों पर मतदान, मैदान में 1448 उम्मीदवार

कौन हैं जहांगीर खान?

जहांगीर खान के बारे में बताया जा रहा है कि वो फाल्टा इलाके से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. 41 साल के जहांगीर खान ने 12वीं क्लास तक पढ़ाई की है. चुनाव के लिए जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, उनके पास करीब 2.1 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उन पर कोई कर्ज नहीं है. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. हालांकि, सरकारी दस्तावेजों से परे खान का नाम इस सीट के आसपास की राजनीतिक चर्चाओं में काफी प्रमुखता से सामने आया है.

सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही खबरों में आरोप लगाया गया है कि खान का एक ताकतवर राजनीतिक हस्ती से गहरा जुड़ाव है, जिसे अक्सर “भाइपो” कहा जाता है और वह इस इलाके में सक्रिय एक बड़े सिंडिकेट नेटवर्क का हिस्सा हैं. कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जहांगीर खान पर ज़मीन पर कब्ज़ा करने, तस्करी और दूसरे संगठित अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST