Yash Punja: अबू धाबी से बेंगलुरु और फिर राजस्थान रॉयल्स तक, यश राज पुंजा का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जानिए इस युवा लेग स्पिनर की मेहनत और शानदार डेब्यू की पूरी कहानी.
Who is Yah Raj Punja: राजस्थान रॉयल्स (RR) की हमेशा से यह खासियत रही है कि वे अनजान और उभरते हुए चेहरों को ढूंढ निकालने में माहिर हैं. इस सिलसिले में नया नाम जुड़ा है युवा लेग स्पिनर यश राज पुंजा का जिन्हें IPL 2026 की मिनी-नीलामी में RR ने 30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया. अबू धाबी में जन्मे यश की कहानी काफी दिलचस्प है भले ही उन्होंने कभी UAE के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उनका टैलेंट आज दुनिया के सामने है.
यश के क्रिकेट के प्रति लगाव के पीछे उनके भाई योधिन पुंजा का बड़ा हाथ है. योधिन के नाम UAE के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है और उन्होंने ही बचपन से यश के हुनर को निखारा है.
यश की जिंदगी में बड़ा मोड़ 2023 में आया जब स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु जाने का फैसला किया. वहां उन्होंने राहुल द्रविड़ से जुड़ी एक एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की. किस्मत ने तब साथ दिया जब राजस्थान रॉयल्स के एक कैंप में नेट बॉलिंग करते हुए एक कोच की नजर उन पर पड़ी. उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें चार दिनों के स्पेशल कैंप में बुलाया गया और यहीं से उनकी किस्मत चमक उठी.
बेंगलुरु को अपना नया घर बनाने के बाद यश ने पूरी तरह क्रिकेट में खुद को झोंक दिया. कर्नाटक राज्य के लिए खेलने की पात्रता पूरी करने के दौरान उन्होंने वहां फर्स्ट-डिवीजन क्रिकेट खेलना शुरू किया और RR के नेट बॉलर के तौर पर भी जुड़े रहे. उनकी असल पहचान 2025 की महाराजा ट्रॉफी में बनी. हुबली टाइगर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने मैदान पर आग लगा दी और 23 विकेट चटकाकर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने. महज 12.48 की औसत और 7.45 की इकोनॉमी के साथ उनकी गेंदबाजी ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई.
जब यश को आखिरकार IPL में डेब्यू करने का मौका मिला तो उन्होंने निराश नहीं किया. पावरप्ले के आखिरी ओवर में भले ही उन्होंने 12 रन लुटाए लेकिन उसके बाद जो वापसी की उसने सबका दिल जीत लिया. उन्होंने अपने अगले तीन ओवरों में सिर्फ 7, 3 और 3 रन दिए. अपने स्पेल के अंत में उन्होंने रमनदीप सिंह का महत्वपूर्ण विकेट भी झटका.
IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…
Rise And Fall 2: स्वरा भास्कर ने 'राइज एंड फॉल 2' में खुलासा किया कि…
World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…