Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Will Jacks और Ryan Rickelton की जोड़ी ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने खास क्लब में मारी एंट्री

Will Jacks और Ryan Rickelton की जोड़ी ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने खास क्लब में मारी एंट्री

MI vs SRH: वानखेड़े में विल जैक्स और रयान रिकल्टन का तूफान. 12 साल बाद MI को मिली ऐसी धाकड़ विदेशी जोड़ी, जिसने हसी-सिमंस के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को दी चुनौती. पूरी खबर पढ़ें.

Written By:
Last Updated: April 29, 2026 21:08:13 IST

Mobile Ads 1x1

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शुक्रवार, 29 अप्रैल 2026 की शाम बेहद यादगार रही. वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रयान रिकल्टन और विल जैक्स की सलामी जोड़ी ने तहलका मचाते हुए अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई.  इन दोनों बल्लेबाजों ने महज 7.1 ओवरों में 93 रनों की धमाकेदार साझेदारी की. विल जैक्स इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे हैं उन्होंने केवल 22 गेंदों में 46 रन (5 चौके, 3 छक्के) कूट दिए. वहीं जब जैक्स आउट हुए तब रयान रिकल्टन 21 गेंदों पर 44 रन (4 चौके, 3 छक्के) बनाकर खेल रहे थे.

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नाम

रिकल्टन और जैक्स की इस जोड़ी ने मुंबई इंडियंस के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है. यह मुंबई इंडियंस के इतिहास की केवल दूसरी ऐसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी है, जिसने 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की है. इससे पहले साल 2014 में माइकल हसी और लेंडल सिमंस की जोड़ी ने यह कारनामा किया था. उस दौरान हसी और सिमंस ने पांच मैचों में साथ ओपनिंग करते हुए चार बार 50 से अधिक रन जोड़े थे, जिसमें एक शतकीय साझेदारी भी शामिल थी.

MI के लिए विदेशी ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारियां 

मुंबई इंडियंस के लिए विदेशी सलामी बल्लेबाजों द्वारा सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड आज भी माइकल हसी और लेंडल सिमंस के नाम है.

खिलाड़ी रन ओवर विपक्षी टीम स्थान तारीख
माइकल हसी, लेंडल सिमंस 120 14.3 राजस्थान रॉयल्स  अहमदाबाद 19 मई, 2014
विल जैक्स, रयान रिकल्टन 93 7.1 सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई (WS) 29 अप्रैल, 2026
माइकल हसी, लेंडल सिमंस 87 7.6 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई (WS) 23 मई, 2014
माइकल हसी, लेंडल सिमंस 76 9.4 चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई (BS) 28 मई, 2014
माइकल हसी, लेंडल सिमंस 68 6.6 पंजाब किंग्स मोहाली 21 मई, 2014

IPL इतिहास के बड़े रिकॉर्ड्स

अगर पूरे आईपीएल इतिहास की बात करें, तो विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम है. 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए इन दोनों ने आरसीबी के खिलाफ 185 रनों की विशाल ओपनिंग पार्टनरशिप की थी. इसके बाद दूसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन की जोड़ी आती है, जिन्होंने 2020 में सीएसके के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 181 रन जोड़े थे.

वहीँ, अगर भारतीय ओपनिंग जोड़ी की बात करें, तो यह रिकॉर्ड शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन के नाम है. इन दोनों ने साल 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 210 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की थी.

Tags:

MORE NEWS