अरोही मिम का '3 मिनट 24 सेकंड' नाम से वायरल वीडियो कई ऑनलाइन यूजर को टारगेट कर रहा है.
arohi mim
Arohi Mim Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया स्कैम चल रहा है, जिसका निशाना भारतीय यूजर्स को बनाया जा रहा है. अरोही मिम का ‘3 मिनट 24 सेकंड’ नाम से वायरल वीडियो कई ऑनलाइन यूजर को टारगेट कर रहा है.
बांग्लादेशी एक्ट्रेस आरोही मिम के नाम पर सोशल मीडिया पर चल रहा यह स्कैम भारतीय यूजर्स को मैलवेयर और फिशिंग के जाल में फंसाने का प्रयास है.
जनवरी 2026 में इंस्टाग्राम, एक्स, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर ‘अरोही मिम 19 मिनट MMS’ या ‘3:24 वीडियो’ के दावे वायरल हो गए. सनसनीखेज कैप्शन और लिंक से घंटों में लाखों व्यूज हो गए. यह ट्रेंड पाकिस्तान की फातिमा जाटोई (6:39 सेकंड) जैसे पुराने मामलों की नकल है. 3:24 वीडियो जैसे फिक्स्ड टाइमस्टैंप जिज्ञासा जगाते हैं, लेकिन क्लिक करने पर फर्जी साइट्स या ऐड्स मिलते हैं. साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये कोई असली वीडियो नहीं है, सिर्फ डिजिटल जालसाजी है. भारत के 50 करोड़+ सोशल मीडिया यूजर्स को इसका निशाना बनाया गया.
स्कैमर एल्गोरिदम का फायदा उठाते हैं. विशेषज्ञ का कहना है कि कीवर्ड्स जैसे ‘लीक’, ‘MMS’, ‘प्राइवेट’ से वायरलिटी बढ़ाते हैं. इससे लोगों में उत्सुकता बढ़ती है, और कर देते हैं. लिंक पर क्लिक करने से फोन में मैलवेयर, डेटा चोरी या बेटिंग ऐप्स इंस्टॉल हो जाते हैं. इस तरह के कंटेंट आमतौर पर AI-जनरेटेड, एडिटेड या बेमेल वीडियो होते हैं. आरोही मिम ने AI से बदनामी पर गुस्सा जताया, लेकिन फिर उन्होंने चुप्पी साध ली ताकि स्कैम को वैलिडिटी न मिले. पड़ोसी देशों (बांग्लादेश, पाकिस्तान) से ऐसी डिजिटल सामग्री साझा भाषा-संस्कृति के कारण आसानी से फैल जाती है.
साइबर सेल और फैक्ट-चेकर्स ने इस तरह के लिंक न खोलने की सलाह दी है. ऐसे वीडियो सर्च करने से भी फिशिंग साइट्स खुल सकती हैं. ऐसे कैंपेन महिलाओं की प्रतिष्ठा बर्बाद करते हैं. ऐसे वीडियो शेयर करने से कानूनी समस्या हो सकती है. यूट्यूब वीडियो और रिपोर्ट्स ने साबित किया कि ये ट्रेंड क्लिकबेट है और इसमें रियल फुटेज नहीं है.
Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साल 2000 में दर्ज हत्या के मामले…
Dhirendra Shastri controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भगवान राम और श्रीकृष्ण…
Amitabh Bachchan security: मुंबई में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को धमकी भरा ईमेल मिलने…
Hyderabad theft case: हैदराबाद में बंद घरों में चोरी करने के आरोप में 25 वर्षीय…
Jhansi rat case: उत्तर प्रदेश के झांसी में जिंदा चूहे को रस्सी से बांधकर ज्वलनशील…
Shani ki sidhi chaal: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होने…