<

अंजलि अरोड़ा का बॉयफ्रेंड फर्जी विधायक का पास लगाकर दिखा रहा था रौब, पुलिस ने जांच के दौरान किया गिरफ्तार

Aakash Sansanwal Arrest: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा मुसीबतों में फंसती नजर आ रही हैं. दरअसल, उनके बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को गाड़ी में फर्जी विधायक का पास लगाकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Anjali Arora Boyfriend Arrest: कच्चा बादाम गाने से मशहूर हुई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह उनका बॉयफ्रेंड है. दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके बॉयफ्रेंड आकाश सनसनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. गणतंत्र दिवस से पहले की गई कड़ी सुरक्षा जांच के दौरान आकाश की काली स्कॉर्पियो में एक फर्जी MLA पास मिला. इसके बाद पुलिस ने सनसनवाल को गिरफ्तार कर लिया और गाड़ी जब्त कर ली.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अपनी स्कॉर्पियो से मेरठ आए थे और काशी टोल प्लाजा पर रूटीन चेकिंग के दौरान पकड़े गए.

जांच के दौरान मिला फर्जी पास (A fake pass was found during the investigation)

जांच करने पर गाड़ी पर लगा वीवीआईपी पास फर्जी पाया गया. परतापुर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार जब्त कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसी ऑपरेशन के दौरान, पुलिस ने तीन और लोगों को भी पकड़ा जो फर्जी वीवीआईपी पास और फर्जी नीली बत्ती का इस्तेमाल करके अपना रुतबा दिखा रहे थे और टोल टैक्स देने से बच रहे थे. इन अपराधों के सिलसिले में अब तक कुल सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है.

गणतंत्र दिवस से पहले चल रही थी कड़ी चेकिंग (Strict security checks were being conducted ahead of Republic Day)

इस पूरे मामले पर एसएसपी डॉ. विपिन टाडा का बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि मेरठ में फर्जी वीवीआईपी पास और फर्जी बत्तियों के गलत इस्तेमाल के खिलाफ एक अभियान चला रहे हैं. 24 जनवरी को उन्होंने इसी तरह के मामलों में एक थार और एक इनोवा भी जब्त की थी. गणतंत्र दिवस को देखते हुए चेकिंग बढ़ा दी गई थी और इसी बढ़ी हुई चेकिंग के दौरान आकाश पकड़े गए.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद कई फोन कॉल आए हैं और सिफारिशें की गई हैं, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि फर्जी वीवीआईपी पास इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ, उनकी पहचान चाहे जो भी हो, कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

गाजियाबाद: ऊंची इमारत के बालकनी की ग्रिल पर बैठा बच्चा, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST