<
Categories: क्राइम

आगरा में STF ने किया हाईटेक ठगी का खुलासा, चीन से जुड़े साइबर रैकेट का पर्दाफाश

Agra News: आगरा STF ने साइबर अपराध की दुनिया में एक बड़ा पर्दाफाश किया है. टीम ने इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग के एक सक्रिय एजेंट को गिरफ्तार कर लिया है.

Agra Cyber Crime Case: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने आगरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए इंटरनेशनल साइबर ठगी (Cyber Crime) गैंग के एजेंट को दबोच लिया है. यह गिरोह न केवल भारत बल्कि चीन और अन्य विदेशी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था. गिरफ्तारी के साथ ही करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले इस हाईटेक रैकेट की परतें खुलने लगी हैं.

इंटरनेशनल नेटवर्क का किया पर्दाफाश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार (35) निवासी गुरुग्राम के रूप में हुई है. अमित साइबर ठगी गैंग का एक एजेंट था, जो गिरोह की ओर से पैसों की हेरफेर और विदेशी अकाउंट्स में रकम ट्रांसफर कराने का काम करता था. उसके पास से इनोवा हाईक्रॉस कार, लैपटॉप और कई मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

STF जांच में सामने आया कि यह ठगी गैंग भारत में बैठकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता था और ठगी की रकम हांगकांग (Hongkong), दुबई (Dubai), वियतनाम (Vinetnaam) और सिंगापुर (Singapore) जैसे देशों के बैंक खातों (Bank Accounts) में ट्रांसफर की जाती थी. इसके बाद हवाला के जरिए पैसा भारत लाया जाता था.

कौन था इसका मास्टरमाइंड?

पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कोलकाता में बैठा इरफान मलिक बताया जा रहा है. वह कॉल सेंटर संचालित करता था और वहीं से विदेशी नागरिकों को झांसे में लिया जाता था. गिरोह का ठगी का तरीका बेहद तकनीकी और संगठित था. ईमेल ब्लास्टिंग के जरिए हजारों विदेशी मेल आईडी पर मैसेज भेजे जाते, जिनमें निवेश योजनाओं और इनाम का लालच दिया जाता. जैसे ही कोई व्यक्ति शिकार बनता, गैंग AnyDesk जैसे सॉफ़्टवेयर से उसके सिस्टम में घुसपैठ कर बैंक डिटेल्स चुरा लेता.

ठगी का पैसा और कमीशन सिस्टम

गिरफ्तार अमित कुमार को ठगी की रकम से केवल 5% कमीशन मिलता था. हालांकि रकम करोड़ों में थी, इसलिए उसका हिस्सा भी लाखों तक पहुंच जाता था. आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से कई विदेशी अकाउंट नंबर, गिफ्ट कार्ड से जुड़ी चैट और ट्रांजैक्शन डिटेल्स बरामद हुई हैं.

STF की गुप्त निगरानी और गिरफ्तारी

STF को इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी. टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रैक की गई. आखिरकार 14 सितंबर की रात थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास STF ने जाल बिछाकर अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया. यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा की अगुवाई में हुई.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े कई और चेहरे सामने आएंगे. संभावना है कि भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों में बैठे ठगों के बीच गहरा कनेक्शन उजागर हो सकता है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST