<

इंस्टाग्राम पर हुई मोहब्बत उज्जैन में कैसे बनी मुसीबत? हनीट्रैप का ऐसा जाल देख पुलिस का भी ठनक गया माथा

Ujjain News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्रॉपर्टी ब्रोकर के लिए कैसे जानलेवा साबित हुई और इस मामले ने कैसे पुलिस के भी होश उड़ा दिए इस खबर में देखिए.

Ujjain Honeytrap Case: उज्जैन (Ujjain) में सोशल मीडिया (Social Media) पर हुई एक दोस्ती ने प्रॉपर्टी ब्रोकर की जिंदगी को दांव पर लगा दिया. इंस्टाग्राम (Instagram) पर हुई बातचीत के बाद यह दोस्ती कब हनीट्रैप (honeytrap) में बदल गई, पता ही नहीं चला. मुलाकात के बहाने बुलाकर ब्रोकर का अपहरण किया गया और उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई. हालांकि, पुलिस की तत्परता और परिजनों की सूझबूझ से यह मामला खुल गया और वारदात में शामिल सभी 6 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए.

कैसे रचा गया अपहरण का जाल?

उज्जैन जिले के गांव तुलाहेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर राहुल राठौर ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती जबलपुर निवासी युवती से हुई थी. युवती ने 11 सितंबर को उसे मिलने के लिए बुलाया. योजना के तहत जगह चुनी गई उज्जैन का कानीपुरा ब्रिज. राहुल जैसे ही युवती की कार में बैठा, तभी उसके चार महिला और दो पुरुष साथी भी मौके पर पहुंच गए.
आरोपियों ने पहले तो धमकी दी कि हमसे बात कर ले, वरना बलात्कार के झूठे केस में फंसा देंगे. इसके बाद चाकू दिखाकर कहा गया कि 50 लाख रुपए देने होंगे, नहीं तो जान से खत्म कर देंगे. कम से कम 25 लाख रुपए तो हर हाल में चाहिए. आरोपियों ने राहुल का मोबाइल छीन लिया और उसकी ही कार में उसे बंधक बनाकर ले गए.

रातभर बंधक बनाकर पीटा

पूरे रास्ते पीड़ित को बेरहमी से पीटा गया और डराया-धमकाया गया. आरोपियों ने उसके बैंक अकाउंट (Bank Account) से डीजल और खाने-पीने का सामान तक मंगवाया. रातभर खेत में कैद कर रखा गया और बार-बार फोन करके पैसे मंगवाने का दबाव बनाया गया.

जीजा की सूझबूझ से खुला मामला

काफी मशक्कत के बाद राहुल ने अपने जीजा सतीश राठौर को फोन करने में कामयाबी पाई. उसने आरोपियों को झांसा दिया कि 15 लाख रुपए की व्यवस्था की जा रही है. जैसे ही जीजा और उनके साथी पहुंचे, आरोपी कार लेकर भागने लगे. पीछा करने पर गाड़ी पलट गई और आरोपी इधर-उधर भागने लगे. इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई और चिमनगंज थाना पुलिस ने दबिश देकर सभी छह आरोपियों को धर दबोचा.

पुलिस जांच में नए खुलासे

पुलिस ने अपहरण, लूट, मारपीट और धमका कर वसूली जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. उज्जैन के एडिशनल एसपी नितेश भार्गव के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह केवल हनीट्रैप ही नहीं बल्कि ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ के रूप में भी सक्रिय है. जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी इस गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST