Live TV
Search
Home > क्राइम > अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, आत्महत्या की दी धमकी

अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट में महिला का हंगामा, शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी, आत्महत्या की दी धमकी

Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला अपने विवाहित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर कलेक्ट्रेट पहुंच गई. महिला ने आत्महत्या की धमकी देते हुए हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया. कोतवाली में समझौते की कोशिश नाकाम होने के बाद दोनों पक्षों के बीच बुधवार को समझौता हुआ. पुलिस ने युवक का शांति भंग के तहत चालान किया और महिला को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया.

Written By:
Published: October 28, 2026 19:07:20 IST
Last Updated: October 28, 2026 19:07:20 IST

Mobile Ads 1x1

Uproar in Almora Collectorate: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक महिला ने अपने विवाहित प्रेमी के साथ रहने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर हंगामा किया. महिला ने अपनी बात मनवाने के लिए आत्महत्या करने की धमकी भी दी, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा. पुलिस महिला को वहां से निकालकर वन स्टॉप सेंटर ले गई. बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामला शांत हुआ.

गुरुग्राम में हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र का रहने वाला एक विवाहित युवक और पिथौरागढ़ की एक महिला लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहे थे. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले दोनों की दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. करीब एक साल से दोनों साथ रह रहे थे. हालांकि, तीन दिन पहले युवक अपने गांव लौट आया. इसकी जानकारी मिलने पर महिला भी उसके पीछे-पीछे अल्मोड़ा पहुंच गई और उसके साथ रहने की जिद करने लगी.

कोतवाली से कलेक्ट्रेट तक पहुंचा विवाद

मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया. एक दिन पहले कोतवाली में बातचीत और समझौते की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद महिला अपनी बात रखने के लिए एसडीएम के पास पहुंच गई. यहां भी उसने विवाहित युवक के साथ रहने की मांग दोहराई और हंगामा शुरू कर दिया. महिला के जोर-जोर से चिल्लाने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

आत्महत्या की धमकी के बाद पहुंची पुलिस

पुलिस को आपातकालीन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला आत्महत्या करने जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को महिला कोतवाली ले आई. हालांकि, वहां भी महिला का हंगामा जारी रहा. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में महिला को वाहन में बैठाकर वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया गया. इस दौरान महिला का बेटा भी उसके साथ था.

समझौते के बाद शांत हुआ मामला

बुधवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया, जिसके बाद विवाद शांत हुआ. महिला को सुरक्षा की दृष्टि से उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक का शांति भंग के तहत चालान किया गया. महिला कोतवाली अल्मोड़ा की प्रभारी जानकी भंडारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. महिला को उसकी मां के सुपुर्द किया गया है और युवक के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि महिला का एक बेटा है, जबकि युवक के दो बच्चे हैं.

MORE NEWS