Greater Noida News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दुखद खबर सामने आई है. जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मंगलवार को उनका शव उनके कमरे के बाथरूम में मिला. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है.
मंगलवार की सुबह रश्मि के पिता ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की. उन्होंने कई बार बेटी के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया. लगातार फोन करने के बावजूद जब रश्मि से बात नहीं हो सकी तो पिता की चिंता बढ़ने लगी. उन्होंने थाने में रश्मि के साथ रहने वाली एक महिला सब इंस्पेक्टर से संपर्क किया और उनसे बेटी का हाल जानने को कहा.
सामने आया खौफनाक मंजर
🚨 BREAKING: UP Police Sub-Inspector Rashmi Gautam, posted at Jarcha Police Station in Greater Noida, has been found dead in a bathroom. Further details are awaited. #BreakingNews #GreaterNoida #UttarPradesh #UPPolice #RashmiGautam #UPNews #CrimeNews #IndiaNews https://t.co/vIHHFwvsg3
— India Frontwire (@indiafrontwire) November 17, 2026
पिता का संदेश मिलने के बाद साथी महिला पुलिसकर्मी रश्मि के कमरे तक पहुंचीं. उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का फैसला किया. अंदर पहुंचने पर रश्मि बाथरूम में बेसुध हालत में पड़ी मिलीं. उन्हें इस स्थिति में देखकर साथी पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए.
2023 बैच की अधिकारी थीं रश्मि गौतम
रश्मि गौतम उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2023 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं. वर्ष 2024 से उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में थी. वह मूल रूप से कानपुर नगर की रहने वाली थीं. उनके पिता भी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं. बेटी की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जरूरी कार्रवाई शुरू की. शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Crime: सगे भतीजे के साथ अवैध संबंध, भतीजियों ने अपनी ही बुआ किया मर्डर; हैरान कर देगी ये प्रेम कहानी