<
Categories: क्राइम

बेटी को आशिक संग देख बौखलाया बाप! दोनों को मारी गोली; खूनमखान हुआ रेस्टोरेंट

UP News: यूपी के आजमगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां एक पिता ने अपनी बेटी को आशिक संग बैठा देखा तो गोली मार दी.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक सनसनी भरा मामला सामने आ रहा है. दरअसल,  शुक्रवार दोपहर लालगंज बाजार में एक फैमिली रेस्टोरेंट में एक युवक और युवती खाना खाने आए थे. बताया जा रहा है कि युवती का पिता अचानक वहां पहुंच गया. जब उसने  युवक को अपनी बेटी के साथ बैठा देखा तो वो बौखला उठा. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. फायरिंग से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया. वहीं अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है. 

जानिए पूरा मामला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह और पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज कुमार सिंह शुक्रवार को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे. जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे वो लालगंज बाईपास स्थित न्यू वेलकम फैमिली रेस्टोरेंट पहुंचे और खाने का ऑर्डर दिया. तभी लड़की के पिता नीरज कुमार सिंह वहां पहुंच गए.

इस दौरान जब उस शख्स ने अपनी बेटी को किसी अजनबी के साथ बैठा देखा तो वो बौखला गया. इस दौरान शख्स ने तुरंत अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और गोली चला दी. पहली गोली लड़की के चेहरे पर लगी, जबकि भागने की कोशिश कर रहे युवक को दूसरी गोली सड़क पर दौड़ाकर मार दी गई. फायरिंग से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में भाग खड़े हुए.  वहां मौजूद लोगों का कहना है कि, लड़की की मां भी मौके पर मौजूद थी.

नाजूक बनी दोनों की हालत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोली लगने से घायल युवक-युवती को तुरंत स्थानीय टीकरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के हायर सेंटर रेफर कर दिया. दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है. 

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

कन्फर्म, RAC या वेटिंग टिकट कौन तय करता है? रेलवे के इस सिस्टम का ऐसे चलता है पूरा खेल

Railway Ticket Booking : रेलवे में कन्फर्म, RAC और वेटिंग टिकट मिलने के पीछे PRS…

Last Updated: October 8, 2026 23:42:03 IST

Delhi liquor shops closed: प्रदर्शन के बीच दिल्ली में शराब की दुकानें 2 दिन रहेंगी बंद,जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Delhi liquor shops closed: दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की सभी संबंधित…

Last Updated: October 8, 2026 23:15:59 IST

Nana Patekar death: नाना पाटेकर के निधन से हिले सलमान खान, टाला मुंबई का बड़ा इवेंट, इस फिल्म में किया था साथ काम

Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से…

Last Updated: October 8, 2026 21:25:50 IST

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 23:42:55 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST