I Love Muhammad: महाराष्ट्र के बीड में CM Yogi को लेकर एक मौलाना ने ऐसी टिप्पणी की जिसके बाद हर तरफ बवाल देखने को मिल रहा है.
cm yogi news
Beed Maulana Viral Video: “I Love Muhammad” विवाद को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है, वहीं अब इस विवाद की आग उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र तक फैल गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र के बीड में एक मौलवी ने CM Yogi के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिया है. जिस बयान के बाद मौलवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिस वीडियो में वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं. हैरानी की बायत ये है कि मौलवी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है. दरअसल, 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कानपुर से शुरू हुआ यह बवाल अब महाराष्ट्र तक पहुंच गया है. जिसे लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने कहा है कि मौलवी ने प्रसिद्धि पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ यह विवादित टिप्पणी की है.
इस दौरान मौलाना ने सीएम योगी पर विवादित टिप्पण करते हुए साफ शब्दों में कहा कि “तेरे में इतनी हिम्मत है तो माजलगाव में आ. आई लव मोहम्मद के बैनर लगाने वाले को तू गिरफ्तार करेगा तो कसम खुदा की मुस्तफा मस्जिद के सामने से चैलेंज करता हूं, यहां तुझे दफना दिया जाएगा.” जी हां वहीं अब इस मौलाना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीड में दो दिन पहले माजलगाव शहर में ‘आई लव मोहम्मद’ कार्यक्रम संपन्न हुआ था. विवादित बयान मामले में अभी तक माजलगाव पुलिस थाने में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है.
पिछले हफ़्ते, रज़ा अकादमी नामक एक संस्था ने मुंबई में इस विवाद को हवा दी. एक व्यापक अभियान चलाया गया. इसके बाद, महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में “आई लव मोहम्मद” अभियान शुरू हुआ. अब, मुंबई में भी ‘आई लव महादेव’ के पोस्टर लगाए जा रहे हैं और हर जगह नारे लग रहे हैं. “आई लव मोहम्मद” बनाम “आई लव महादेव” का विवाद थमने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है.
Udta Teer Box Office Collection Day 6: फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) के बॉक्स ऑफिस…
UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के दाम शहरों के हिसाब से…
Petrol Diesel Price Today 29 October 2026: बड़े शहरों में, हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज़्यादा…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं से मौसम बदल…
MLC Election Results 2026: उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों पर…
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…