TCS Nashik Employee Case: निदा खान TCS बीपीओ में काम करने वाली युवतियों और महिलाओं को इस्लामिक तौर तरीकों के बारे में जानकारी देती थी.
TCS Nashik Employee Case: हिंदू कर्मचारियों को निदा खान पहनाती थी नमाजी टॉपी
TCS Nashik Employee Case: पिछले कई महीनों से अपराध और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाला महाराष्ट्र का नासिक जिला लगातार बदनाम हो रहा है. कथित ज्योतिषी अशोक खरात के काले कारनामों ने पहले इस जिले को बदनाम किया और अब नासिक के TCS बीपीओ में धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामलों में लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी चौंका दिया है. TCS बीपीओ में लड़कियों और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के साथ ही धर्म परिवर्तन के खुलासे ने हड़कंप मचा दिया है. इस केस में सबसे ज्यादा चर्चा में एचआर मैनेजर निदा खान का नाम है. बताया जा रहा है कि धर्म परिवर्तन में वह पूरी तरह संलिप्त थी.
अब तक की जांच में सामने आया है कि ऑफिस में उसकी बहुत चलती थी. उसकी जुबान से निकला शब्द और वाक्य ही हुक्म हो जाता था. उसका रोल सिर्फ एचआर मैनेजर तक ही सीमित नहीं था बल्कि वह उन अधिकारियों के पक्ष में खड़ी हो जाती थी जो गलत होते थे. यहां तक कि वह उन अधिकारियों का भी पक्ष लेती थी तो कर्मचारियों का यौन शोषण करते थे.
अब तक जो बातें सामने आई है उसके मुताबिक, निदा खान सिर्फ बताती नहीं थी बल्कि उसके कहने का अंदाज ऐसा होता था, जिससे लगता था कि वह आदेश दे रही हो.
अब तक की जानकारी यही बताती है कि TCS बीपीओ में कर्मचारियों-अधिकारियों के एक समूह ने बड़े ही शातिराना अंदाज में लोगों को झांसे में लिया. जहां जरूरत पड़ी तो धमकाया भी. 7 पुरुष आरोप महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते थे. पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि उन्हें आरोपी पुरुषों द्वारा घूरा जाता था. साथ ही मौका मिलने पर या फिर जबरन छुआ जाता था. अगर कोई विरोध करता था तो सजा दी दी जाती थी, जिसमें मानसिक प्रताड़ना शामिल थी.
निदा खान पर आरोप है कि वह कर्मचारियों को जबरन नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित करती थी. इसके अलाना मांसाहारी खाना खाने और धार्मिक प्रतीकों को अपनाने के लिए कहा जाता था. एक पुरुष कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उसके सिर पर टोपी लगाकर जबरन नमाज पढ़वाई गई. इसके बाद उसकी फोटो खींची गई. महिला कर्मचारियों का कहना है कि बात नहीं मानने पर अश्लील बातें और छेड़छाड़ की जाती थी. यहां तक कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया जाता था.
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…
Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…
Marriage fraud: मोहाली की युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर लिव-इन…
Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…
उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…
बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…