<

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. प्रेम विवाह से जुड़े एक मामले के बाद एक युवक ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रेम विवाह से जुड़े एक मामले के बाद एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक एडवोकेट चैंबर परिसर की बालकनी में लटक गया। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और उसकी जान बचा ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ शुरू की.

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान कार्तिक उर्फ अरबाज के रूप में हुई है. उसने प्रेम विवाह से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी. सुनवाई के दौरान घटनाक्रम ऐसा बदला कि युवक ने कथित तौर पर अपनी जान देने की कोशिश की. वह एडवोकेट चैंबर परिसर की बालकनी में लटक गया. मौके पर मौजूद एडवोकेट क्लर्क और चैंबर के कर्मचारियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. उनकी सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया.

पहचान बदलने का आरोप

बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान युवती को युवक के नाम और धार्मिक पहचान के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई। इसी घटनाक्रम के बाद युवक के आत्महत्या की कोशिश करने की बात सामने आई है. हालांकि, पूरे मामले की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने युवक को किया निरुद्ध

घटना के बाद कुड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की. थाना अधिकारी लेखराज के अनुसार, पुलिस ने कार्तिक उर्फ अरबाज को शांति भंग की आशंका में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत निरुद्ध किया है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

बुआ के साथ गई युवती

इसी मामले में 26 अक्टूबर को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई की. युवती को राजकीय नारी निकेतन से अदालत में पेश किया गया. काउंसलिंग रिपोर्ट के अनुसार, युवती ने अपनी बुआ के साथ जाने की इच्छा जताई थी. बुआ देवी ने भी उसकी जिम्मेदारी लेने पर सहमति दी. इसके बाद अदालत ने युवती की कस्टडी बुआ को सौंपने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…

Last Updated: October 26, 2026 22:55:07 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST

Lucknow crime: लखनऊ में नारियल में पानी कम निकलने पर बवाल, ग्राहकों विक्रेताओं में मारपीट, 7 हिरासत में

Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…

Last Updated: October 26, 2026 21:39:22 IST