<
Categories: क्राइम

Chandigarh Murder News: लॉरेंस-गोल्डी गैंग का खूनी खेल! चंडीगढ़ में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे को गोलियों से किया छलनी

Chandigarh Murder News: चंडीगढ़ में 3 हमलावरों ने कार सवार युवक की गोली मार दी जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई. सूत्रो के मुताबिक इस केस में लॉरेंस गैंग और गोल्डी का लिंक हो सकता है.

Chandigarh Firing Incident: सोमवार देर शाम चंडीगढ़ (Chandigarh) में एक सनसनीखेज वारदात हुईं, जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया. तीन हमलावरों ने कार में सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया. फिर उन्होंने अपनी कार उसके सामने लगाकर उसकी कार रोक ली.

युवक की छाती में लगी गोली

फिर उन्होंने अचानक उस पर पांच राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी छाती में गोली लग गई. आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने आस-पास की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है. पीड़ित को गंभीर हालत में PGI में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता पंजाब पुलिस में पहले इंस्पेक्टर थे.

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का बेटा था मृतक इंद्रप्रीत

मृतक इंद्रप्रीत पर 12 केस दर्ज थे. युवक को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के टिंबर मार्केट में गोली मारी गई थी. पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश कर रही है. पीड़ित का नाम इंद्रप्रीत सिंह उर्फ ​​पैरी है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 33 का रहने वाला है. उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, उस पर 12 क्रिमिनल केस दर्ज हैं. इंद्रप्रीत के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं. सूत्रों से पता चला है कि इंदरप्रीत लॉरेंस गैंग का करीबी है और उसके गोल्डी बराड़, से भगवानपुरिया और संपत नेहरा से लिंक हैं.

पिछले महीने हुई थी शादी

पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक इंदरप्रीत पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में काफी एक्टिव था. इंदरप्रीत की शादी पिछले महीने हुई थी. शादी में शहर के पॉलिटिकल और इंडस्ट्रियल सर्कल के जाने-माने लोग शामिल हुए थे. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के अलग होने के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा, बंबीहा ग्रुप के साथ भी उनकी दुश्मनी थी. घटना के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ से सटे बॉर्डर सील कर दिए हैं. पुलिस मोहाली और पंचकूला बॉर्डर पर नजर रख रही है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आस-पास के CCTV कैमरे भी स्कैन कर रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Caught On Camera: भूख ने इंसान को बना दिया हैवान! सड़क पर मरे कुत्ते का मांस नोच-नोचकर खाता दिखा आदमी, देखकर कांप उठे लोग

Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…

Last Updated: November 15, 2026 12:59:17 IST

44 की उम्र में फिर दूल्हा बने टीवी एक्टर नंदीश संधू, रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद कविता बनर्जी संग रचाई शादी

Nandish Sandhu Wedding: टीवी एक्टर और एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पहले पति ने दूसरी बार…

Last Updated: November 15, 2026 12:48:50 IST

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST