<
Categories: खेल

IPL को अलविदा कह गए ‘मिस्टर मसल’ आंद्रे रसेल! शाही लाइफस्टाइल से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक – यह है उनकी पूरी कहानी

Andre Russell Net Worth: कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने IPL से रिटायरमेंट लेकर फैंस को बड़ा झटका दिया है. मैदान पर आग उगलने वाले रसेल की असली जिंदगी भी उतनी ही ग्लैमरस और ऐशोआराम से भरी है - उनकी लाइफस्टाइल, घर और नेटवर्थ तक का पूरा सफर यहां पढ़ें.

Andre Russell Luxury Lifestyle: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अचानक इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया. उन्होंने यह ऐलान दिसंबर में होने वाले ऑक्शन से ठीक पहले किया और बताया कि वह 2026 सीज़न से KKR के कोचिंग स्टाफ में ‘पावर कोच’ की नई भूमिका निभाएंगे. उन्होंने अपने 12 साल के IPL सफर को याद करते हुए बताया कि छक्के, विकेट और मैच जीत – इन सभी ने उन्हें एक गहरी विरासत दी है.

उन्होंने KKR मैनेजमेंट वेंकी मैसूर और शाहरुख खान के समर्थन को अपना सबसे बड़ा मोटिवेशन बताया. ‘पावर कोच’ शब्द ने उन्हें तुरंत आकर्षित किया, क्योंकि वह मानते हैं कि उनके खेल की असली पहचान ताकत, प्रभाव और मैच बदलने की क्षमता है – जिन्हें अब वह खिलाड़ियों में ट्रांसफर करना चाहते हैं. संन्यास के बाद भी वे दुनिया भर की टी20 लीगों में खेलते रहेंगे और KKR परिवार का हिस्सा बने रहेंगे.

खेल के परे भी रसेल की एक दुनिया

आंद्रे रसेल सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं, बल्कि अपनी दमदार लाइफ़स्टाइल, भारी नेट वर्थ और परिवार संग बिताई जाने वाली ग्लैमरस ज़िंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं. क्रिकेट में तूफानी अंदाज़ दिखाने वाले रसेल की पर्सनल लाइफ भी उतनी ही लग्जरी से भरपूर है – जमैका का आलीशान विला, महंगी कारों का कलेक्शन और फिटनेस को लेकर उनका खास जुनून उन्हें और भी खास बनाता है. आइए एक नज़र डालते हैं.

इतनी संपत्ती के मालिक हैं रसेल

आंद्रे रसेल की नेट वर्थ और लाइफ़स्टाइल उनकी मैदान पर की गई विस्फोटक बल्लेबाजी की तरह ही दमदार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रसेल आज 133 करोड़ रुपये (लगभग 16 मिलियन डॉलर) से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल सैलरी, दुनिया भर की टी20 लीग्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल-डोमेस्टिक मैच फीस से आता है.

2025 सीज़न के लिए केकेआर ने उन्हें 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया था. इसके अलावा वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL), CPL, PSL, ILT20 कनाडा जैसी लीगों में खेलकर भी मोटी कमाई करते हैं. फिटनेस ब्रांड्स, स्पोर्ट्स गियर और ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के वह मशहूर ब्रांड एंबेसडर हैं.

आंद्रे की लक्ज़री से भरपूर लाइफ़स्टाइल

रसेल सोशल मीडिया पर अपने लक्ज़री घर, फिटनेस रूटीन और कार कलेक्शन की झलक अक्सर साझा करते रहते हैं.

जमैका में उनका शानदार विला किसी प्राइवेट रिसॉर्ट से कम नहीं – जहां जिम, प्राइवेट स्विमिंग पूल और होम थिएटर जैसी हाई-एंड सुविधाएं मौजूद हैं. महंगी कारों के शौकीन रसेल के गैराज में Nissan GTR, Mercedes-Benz GLE और BMW M5 जैसी सुपरकारें चमकती दिखाई देती हैं. मैदान में पावर हिटिंग और मैदान के बाहर लग्ज़री लाइफ – रसेल दोनों जगह अपने फैंस को हैरान करने का हुनर बखूबी रखते हैं.

परिवार से भी हैं करीब

निजी जीवन में रसेल अपनी पत्नी ‘जैसिम’ और बेटी ‘अमीया’ के बेहद करीब हैं. सोशल मीडिया पर वे हमेशा परिवार के साथ समय बिताने की तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं. रसेल का यह घरेलू और शांत रूप उनके मैदान वाले उग्र खेल से बिल्कुल अलग दिखाई देता है.

Andre Russell with Wife Jassym Lora

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST