Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे में महिला पर ससुर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है. ऐसा इसलिए क्यूंकि उसका बेटा नपुंसक था, जानिए पूरा मामला.
maharashtra News
Crime News: महाराष्ट्र के पुणे से एक एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. इस दौरान एक महिला ने अपने ससुर पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है. कहा जा रहा है कि आरोपी पूर्व पुलिस उपायुक्त है. वहीं महिला ने सीधा सीधा आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त अधिकारी ने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की थी. सिर्फ ससुर ही नहीं इस दौरान महिला ने अपने पति और सास पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले पर अब पुलिस की कड़ी नजर है और जांच तेजी से चल रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व एसीपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति बच्चे पैदा नहीं कर सकता है. इतना ही नहीं इस दौरान उसने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि डॉक्टर से बात करने, प्रजनन उपचार लेने या गोद लेने पर विचार करने के बजाय, उसके ससुर ने उस पर बच्चे पैदा करने का दबाव डाला. महिला ने अपने पति और सास पर दबाव डालने का आरोप लगाया है.
इस दौरान पीड़ित महिला ने पूर्व पुलिस अधिकारी पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उसका कहना है कि उसके ससुर उसकी मर्ज़ी के बिना उसके कमरे में घुस आते थे. यह भी आरोप है कि वो परिवार के पोते की इच्छा पूरी करने के लिए उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व पुलिस अधिकारी के परिवार ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं पुलिस भी अब जांच में जुट गई है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों की शादी लगभग 5 महीने पहले ही हुई थी. जिसके बाद दोनों हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए थे. उन्होंने यह ट्रिप शादी के 15 दिन बाद की थी. महिला ने बताया कि उनके बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बने. इस दौरान महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने हनीमून के शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. महिला का कहना है कि वो कथित नपुंसकता के कारण ऐसा कर रहा था. महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका ससुर न सिर्फ़ माँग करता है, बल्कि कई बार उसके कमरे में भी घुस गया.
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…