<
Categories: क्राइम

हनीट्रैप में फंसा राजस्थान का युवक, छत पर कूदकर बचाई जान, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

Honeytrap Case: राजस्थान के एक युवक को घर बुलाकर हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है.

Rajasthan youth trapped Honeytrap Case: हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां राजस्थान से आए एक युवक को हनीट्रैप के जाल में फंसाकर लूटपाट और मारपीट की गई. मामला इस कदर बिगड़ गया कि युवक अपनी जान बचाने के लिए अर्धनग्न अवस्था में पड़ोसी के घर की छत पर कूद गया. स्थानीय लोगों ने उसे पहले चोर समझकर पकड़ लिया, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो मामला थाने पहुंचा. सारन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया और उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हनीट्रैप का खेल

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अलवर जिले के गांव बधाना का रहने वाला अनिल भिवाड़ी की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. कुछ समय पहले अनिल के पास एक अंजान महिला का फोन आया. महिला ने खुद को कॉल गलती से लगने की बात कहकर बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया। लगातार बातचीत के बाद महिला ने अनिल को फरीदाबाद बुलाया और मिलने का न्यौता दिया.
रविवार रात अनिल अपने दोस्त गौरीशंकर के साथ फरीदाबाद पहुंचा। दोनों की मुलाकात चाचा चौक पर दो महिलाओं से हुई, जिन्होंने उन्हें संजय एन्कलेव, पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक मकान (नंबर 154) पर ले जाकर अलग-अलग कमरों में बुला लिया. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही देर बाद वहां कुछ लोग आ धमके और अनिल के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी रिकॉर्ड किया.

बचने के लिए छत पर लगाई छलांग

मारपीट और धमकियों से घबराकर अनिल किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल भागा और पड़ोस के मकान की छत पर कूद गया. युवक को अर्धनग्न अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी भी पिटाई कर दी. जब उसने पूरी घटना सुनाई तो लोगों को असली कहानी का पता चला. इसके बाद स्थानीय लोग अनिल को लेकर उसी मकान पर पहुंचे, जहां से पूरी घटना की शुरुआत हुई थी.

पीड़ित अनिल का आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने उससे 10 हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन छीन लिया. इसके बाद उसने सारन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस की कार्रवाई

सारण थाना पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिलते ही दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया. पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सात धाराओं में मामला दर्ज किया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को संदेह है कि अनिल का दोस्त गौरीशंकर भी इस पूरे खेल में शामिल हो सकता है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST