<
Categories: क्राइम

Odisha Crime: रिश्तों का खौफनाक चेहरा! भतीजी ने प्रेमी संग रची चाचा के अपहरण और हत्या की साजिश, हफ्ते बाद जंगल से मिला शव

Odisha Murder Case: ओडिशा के गंजाम जिले में करीब एक सप्ताह बाद सोरड़ा क्षेत्र के पास घने जंगल से शव बरामद हुआ. शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर की गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जमीन के कारोबार से जुड़े व्यवसायी सुधीर पात्रा की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके अपने ही परिजनों ने साजिश रचकर कर दी. पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल की शाम सुधीर पात्रा वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया. इसके बाद वे अचानक लापता हो गए. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की.

करीब एक सप्ताह बाद उनका शव सोरड़ा क्षेत्र के पास एक घने जंगल से बरामद हुआ. शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर की गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की भतीजी ही थी मुख्य साजिशकर्ता

जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को चौंका दिया. पुलिस ने खुलासा किया कि इस वारदात की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की भतीजी निवेदिता पात्रा थी. उसके साथ उसके करीबी साथी कालू प्रधान और भाई तुषार पात्रा भी इस योजना में शामिल थे.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिवार में पहले से ही आर्थिक विवाद चल रहा था, जो हाल के महीनों में और गहरा गया. इसी तनाव के बीच आरोपियों ने अपहरण और फिरौती की योजना बनाई. इसके लिए बाहरी लोगों की भी मदद ली गई, जिनमें कुछ आरोपी दूसरे राज्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

सुनसान स्थान पर ले जाकर की गई मारपीट

जांच में यह भी सामने आया कि अपहरण के बाद पीड़ित को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और परिवार से पैसे की मांग की गई. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंककर फरार होने की कोशिश की.

पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

यह घटना इस बात की चेतावनी देती है कि लालच और आपसी विवाद किस तरह रिश्तों को भी अपराध में बदल सकते हैं. गंजाम की यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

(अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, एक झटके में 1,063 रुपये महंगी हुई सिल्वर; जानें 13 नवंबर के ताजा रेट

Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…

Last Updated: November 13, 2026 10:08:18 IST

Watch Video: कैश लेकर पेड़ पर चढ़ा बंदर, एक-एक कर बरसाने लगा नोट; नजारा देख लोग हैरान

Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…

Last Updated: November 13, 2026 10:28:01 IST

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार, AQI 500 के करीब; नोएडा में अब नहीं कर पाएंगे ये काम

Delhi Pollution: सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के डेटा के मुताबिक, दिल्ली भर के 58…

Last Updated: November 13, 2026 10:25:06 IST