Live TV
Search
Home > क्राइम > Odisha Crime: रिश्तों का खौफनाक चेहरा! भतीजी ने प्रेमी संग रची चाचा के अपहरण और हत्या की साजिश, हफ्ते बाद जंगल से मिला शव

Odisha Crime: रिश्तों का खौफनाक चेहरा! भतीजी ने प्रेमी संग रची चाचा के अपहरण और हत्या की साजिश, हफ्ते बाद जंगल से मिला शव

Odisha Murder Case: ओडिशा के गंजाम जिले में करीब एक सप्ताह बाद सोरड़ा क्षेत्र के पास घने जंगल से शव बरामद हुआ. शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर की गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

Written By:
Last Updated: 2026-04-23 18:29:55

Mobile Ads 1x1

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जमीन के कारोबार से जुड़े व्यवसायी सुधीर पात्रा की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके अपने ही परिजनों ने साजिश रचकर कर दी. पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल की शाम सुधीर पात्रा वॉलीबॉल खेलकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनका अपहरण कर लिया गया. इसके बाद वे अचानक लापता हो गए. परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की.

करीब एक सप्ताह बाद उनका शव सोरड़ा क्षेत्र के पास एक घने जंगल से बरामद हुआ. शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर की गई. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की भतीजी ही थी मुख्य साजिशकर्ता

जांच में जो तथ्य सामने आए, उन्होंने सभी को चौंका दिया. पुलिस ने खुलासा किया कि इस वारदात की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की भतीजी निवेदिता पात्रा थी. उसके साथ उसके करीबी साथी कालू प्रधान और भाई तुषार पात्रा भी इस योजना में शामिल थे.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, परिवार में पहले से ही आर्थिक विवाद चल रहा था, जो हाल के महीनों में और गहरा गया. इसी तनाव के बीच आरोपियों ने अपहरण और फिरौती की योजना बनाई. इसके लिए बाहरी लोगों की भी मदद ली गई, जिनमें कुछ आरोपी दूसरे राज्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं.

सुनसान स्थान पर ले जाकर की गई मारपीट

जांच में यह भी सामने आया कि अपहरण के बाद पीड़ित को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की गई और परिवार से पैसे की मांग की गई. गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने शव को जंगल में फेंककर फरार होने की कोशिश की.

पुलिस ने इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है.

यह घटना इस बात की चेतावनी देती है कि लालच और आपसी विवाद किस तरह रिश्तों को भी अपराध में बदल सकते हैं. गंजाम की यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

(अक्षय महाराणा की रिपोर्ट)

MORE NEWS