Shivpuri Tractor Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसी दुर्घटना सामने आई है, जिसे लोगों को रोंगटे खड़े हो गए हैं. जिले के बिजरौनी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर बीच सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोगों की जान बच गई.
शिवपुरी में पुलिया से उतरते समय पलटा ट्रैक्टर.
Shivpuri Tractor Accident: शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर एक ऐसा हादसा हुआ जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. बिजरौनी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि इस भीषण दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीनों लोगों की जान बाल-बाल बच गई, जिसे स्थानीय लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह जाटव नाम का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुरवार गांव से टेंट का सामान लादकर इंदार की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार काफी अधिक थी. जैसे ही ट्रैक्टर बिजरौनी नदी की पुलिया से नीचे उतरा, चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पूरी तरह पलट गया. सड़क पर टेंट का महंगा सामान बिखर गया और काफी नुकसान हुआ है.
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चौंकाने वाला दावा किया है. बताया जा रहा है कि चालक प्रेम सिंह और उसके साथ सवार अन्य दो साथी शराब के नशे में धुत थे. नशे के कारण ही पुलिया की ढलान पर ट्रैक्टर बेकाबू हो गया. हालांकि, तीनों की किस्मत अच्छी थी कि वे पलटे हुए ट्रैक्टर के नीचे दबने से बच गए और उन्हें मामूली खरोंचें ही आईं.
ट्रेक्टर पलटते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि क्या सच में चालक नशे में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…
IND vs PAK No Handshake Controversy: क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाने की परंपरा…
IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…
Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…
नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…
IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…