Live TV
Search
Home > क्राइम > मिर्च का धुआं फैलाया, आग का डर दिखाकर खुलवाया दरवाजा; 5-6 बदमाशों ने परिवार को दो घंटे बंधक बनाकर लूटा

मिर्च का धुआं फैलाया, आग का डर दिखाकर खुलवाया दरवाजा; 5-6 बदमाशों ने परिवार को दो घंटे बंधक बनाकर लूटा

Ghaziabad robbery case: गाजियाबाद के कलछीना गांव में आधी रात 5-6 बदमाशों ने कथित तौर पर मिर्च का धुआं फैलाकर परिवार को घर में आग लगने का डर पैदा किया और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गए. पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाशों ने करीब दो घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर मारपीट की और जेवरात, नकदी समेत अन्य सामान लूट लिया. पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान में जुटी है.

Written By:
Last Updated: September 15, 2026 16:38:53 IST

Mobile Ads 1x1

Ghaziabad robbery case: गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव में आधी रात हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है. पीड़ित परिवार के मुताबिक, 5-6 बदमाशों ने घर में घुसने से पहले बाहर मिर्च को कपड़े में बांधकर आग लगा दी. मिर्च का धुआं घर के अंदर पहुंचा तो परिवार के लोगों की आंखों में तेज जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी. इसी दौरान बच्चों ने घर में आग लगने की बात कही. परिवार की एक महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला, बाहर मौजूद बदमाश जबरन घर में दाखिल हो गए.

मिर्च के धुएं से परेशान हुआ परिवार

कलछीना निवासी सद्दाम अपनी पत्नी अफरोजी और छह बच्चों के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे. पीड़ित परिवार के अनुसार, रात में अचानक घर के बाहर से मिर्च के धुएं का गुबार अंदर आने लगा. धुआं बढ़ने के साथ परिवार के सदस्यों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी. बच्चों ने घर में आग लगने की बात कही, जिसके बाद परिवार की महिला ने स्थिति देखने के लिए दरवाजा खोल दिया. आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर बाहर मौजूद 5-6 बदमाश जबरन घर के अंदर घुस आए और परिवार को घेर लिया.

महिला पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

परिवार का आरोप है कि घर में घुसने के बाद बदमाशों ने सद्दाम के हाथ बांध दिए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. महिला ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया. बचाव करने के दौरान उसके हाथ में चोट लग गई. इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकदी और चांदी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी. पीड़ित परिवार के मुताबिक, बदमाशों ने दावा किया कि उन्हें घर में 10 किलो चांदी और पांच लाख रुपये रखे होने की जानकारी मिली है. परिवार ने ऐसी किसी रकम या इतनी चांदी के घर में होने से इनकार किया, लेकिन बदमाशों ने घर का सामान खंगालना शुरू कर दिया.

कान के कुंडल से बेटी की शादी के जेवर तक ले गए बदमाश

पीड़िता के अनुसार, बदमाश उसके कानों के कुंडल, उंगलियों की अंगूठियां और हाथों के कड़े उतरवाकर ले गए. इसके अलावा बेटी की शादी के लिए रखे गए जेवरात, घर में मौजूद नकदी और अन्य सामान भी बदमाशों ने लूट लिया. परिवार का कहना है कि बदमाश करीब दो घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रहे. लूटपाट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से जानकारी लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है. एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा. वारदात के बाद से सद्दाम का परिवार दहशत में है. फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और लूटे गए सामान के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है.

MORE NEWS