Ghaziabad Marriage Dispute: गाजियाबाद के वैशाली में शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी के बीच विवाद का मामला पुलिस तक पहुंच गया. पति अभिनव खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसे पति मानने से इनकार कर दिया और किसी अन्य युवक से प्रेम करने की बात कही. इसके बाद मायके पक्ष से दो लाख रुपये और जमीन के कागजात मांगने का आरोप लगाया गया. पति ने मायके में मारपीट और धमकी के भी आरोप लगाए हैं.
पहले शादी के लिए हां, फिर पति को ही नकार दिया
Ghaziabad Marriage Dispute: गाजियाबाद में शादी के कुछ दिन बाद ही एक दंपती के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया. वैशाली सेक्टर 2 निवासी अभिनव खंडेलवाल ने अपनी पत्नी रानी और उसके मायके पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है. शिकायतकर्ता पति का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद पत्नी ने उसे पति मानने से इनकार कर दिया और किसी अन्य युवक से प्रेम करने की बात कही. इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष की ओर से दो लाख रुपये और जमीन के कागजात रानी के नाम करने की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. मांग पूरी नहीं होने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी देने की बात शिकायत में कही गई है.
अभिनव के मुताबिक, मई 2026 में सद्दाम और रिजवान नाम के बिचौलियों के जरिए पानीपत निवासी रानी से उसका रिश्ता तय हुआ था. दोनों परिवारों की सहमति के बाद 14 मई को गोद भराई की रस्म हुई. इस दौरान करीब 10 हजार रुपये का सामान दिया गया. इसके बाद तय तारीख के अनुसार 11 जुलाई को अभिनव और रानी की शादी हुई. शिकायतकर्ता का कहना है कि शादी में दोनों पक्षों की ओर से करीब चार लाख रुपये खर्च किए गए. शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.
अभिनव का आरोप है कि शादी के बाद रानी के व्यवहार में बदलाव आने लगा. शिकायत में कहा गया है कि रानी और उसके परिवार की ओर से यह कहा जाने लगा कि वह अपनी मर्जी से रहेगी और उसे रोक टोक नहीं की जा सकती. इसी बीच 21 जुलाई की एक घटना का भी शिकायत में जिक्र किया गया है. अभिनव के अनुसार, परिवार के साथ खाटू श्याम दर्शन के दौरान रानी और उसकी बहन रेनू ने कथित तौर पर गाली गलौच की. परिवार के लोगों ने दोनों को समझाकर मामला शांत कराया. इसके कुछ दिन बाद 25 जुलाई को अभिनव के घर शादी का शगुन लेने किन्नर समाज के लोग पहुंचे. आरोप है कि उस दौरान रानी अपने कमरे से बाहर नहीं आई और पति से विवाद करने लगी. अभिनव का कहना है कि इसी दौरान रानी ने उसे पति मानने से इनकार करते हुए किसी अन्य युवक से प्रेम करने की बात कही.
शिकायतकर्ता ने 25 जुलाई की घटना के संबंध में यह भी आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई और रसोई में गैस खोलकर हंगामा किया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी वैशाली ले गई. पुलिस ने उस समय मामले को पारिवारिक विवाद मानते हुए दोनों पक्षों को अपने अपने घर भेज दिया. इसके बाद रानी अपने मायके पानीपत चली गई.
अभिनव का आरोप है कि रानी के मायके जाने के बाद उसकी मां और भाई की ओर से फोन आया. शिकायत में दावा किया गया है कि फोन पर दो लाख रुपये और जमीन के कागजात रानी के नाम करने की मांग की गई. मांग पूरी नहीं करने पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मरवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है. इन आरोपों की पुष्टि फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी. शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
अभिनव के मुताबिक, 2 अगस्त को वह अपने माता पिता के साथ रानी को समझाने और उसे वापस घर लाने के लिए पानीपत स्थित उसके मायके गया था. आरोप है कि वहां रानी की मां, भाई और बिचौलिये ने उनके साथ गाली गलौच और मारपीट की. अभिनव का कहना है कि रानी के परिवार ने उसे वापस भेजने से इनकार कर दिया. इसके बाद उसने कौशांबी थाने में शिकायत दी. कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अब उसने पुलिस आयुक्त से दोबारा शिकायत की है.
Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से…
Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…
Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…
Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…
3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…
Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…