<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan Viral Video: भीड़ में फंसे भाईजान, फिर कार पर चढ़ने लगे फैंस, तभी ड्राइवर ने कर दिया ऐसा कांड; फिर सलमान खान ने जो किया….

Salman Khan Viral Video: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. ये वीडियो गणपति बप्पा के दर्शन के दौरान का है. जहां उन्हें देखने के लिए भीड़ इक्ट्ठा हो गई और फिर ड्राइवर से एक गलती हो गई.

Salman Khan Ganpati Celebration: बॉलीवुड एक्टर और देश के भाईजान सलमान खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. ये वायरल वीडियो गुरुवार, 17 सितंबर का बताया जा रहा है. दरअसल, सलमान खान गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए राजनेता आशीष शेलार के घर पहुंचे थे. जहां उन्हें देखने के लिए घर के बाहर भीड़ जमा हो गई. सलमान खान की एक नजर पाने के लिए हर कोई बेताब नजर आया. 

बेकाबू हुई भीड़

सलमान खान को देखने और उनसे मिलने के लिए भीड़ एक्टर की कार के बेहद करीब पहुंच गए. कुछ फैंस तो गाड़ी पर चढ़ने की भी कोशिश कर रहे थे. ऐसे में सलमान खान की गाड़ी का बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया. ड्राइवर भी कार निकाल नहीं पा रहा था. लेकिन फिर जैसे ही गाड़ी थोड़ी से बढ़ीं, पहिया एक फैन के पैर पर चढ़ गया. सलमान ने इसे जैसे देखा वह भड़क उठा. उन्होंने ड्राइवर के हाथ पर मारा और उन्हें डांटने लगे. फिर तुरंत पीछे हटने को कहा. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

इस घटना का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसके बाद कुछ लोगों ने सलमान खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. लोगों को लगा कि वह अपने ड्राइवर के साथ काफी बुरी तरह से पेश आ रहे हैं. हालांकि, बाद में लोगों को पता लगा कि आखिर पूरा मामला क्या है. अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दहेज के लिए जिंदा जलाने की कोशिश, 24 साल से बेटी का चेहरा नहीं देखा, KBC में कपिला तनेजा ने सुनाई दर्दनाक कहानी

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में

सलमान खान की आने वाली फिल्मों में कई बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. अपूर्व लाखिया की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट का इंतजार है. ‘किक 2’ उनकी चर्चित एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. वहीं ‘टाइगर वर्सेस पठान’ में सलमान और शाहरुख खान आमने-सामने नजर आएंगे. विष्णु वर्धन की ‘द बुल’ में सलमान के देशभक्ति से जुड़े किरदार की चर्चा है.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office Collection: 400 करोड़ के पार जाएगी ‘हनुमान अंश’? टूट गए बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड; जानें अब तक की कमाई

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Nana Patekar death: नाना पाटेकर के निधन से हिले सलमान खान, टाला मुंबई का बड़ा इवेंट, इस फिल्म में किया था साथ काम

Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से…

Last Updated: October 8, 2026 21:25:50 IST

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST