<
Categories: क्राइम

35 साल पहले महिला की हुई हत्या, मृतका की आत्मा ने ऐसे खोला प्रेमी का राज़, कुएं से खोदकर निकाला गया कंकाल

Farzana Shabnam Murder Case: गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 1992 में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव को कुएं में दफना दिया था. इस बीच आरोपी शमशुद्दीन की भी मौत हो गई. लेकिन जब आरोपी के परिवार वालों को मृतक महिला का भ्रम होने लगा तो उन्होंने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया. किसी तरह इस मामले की जानकारी अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को लगी. जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई.

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 35 साल पहले हुई एक हत्या का राज़ आखिरकार खुल गया है. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 1992 में लापता हुई एक महिला के अवशेषों को बरामद करने के प्रयास में एक पुराने कुएं की खुदाई का काम शुरू कर दिया है. यह मामला न केवल दशकों पुराने अपराध को उजागर करता है, बल्कि सामने आई घटनाओं की कड़ी ने लोगों को हैरान भी कर दिया है.

खास बात यह है कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग तभी मिले, जब कुछ अजीबोगरीब घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ. पुलिस अब इस मामले को सुलझाने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है.

शुरू की कुएं की खुदाई

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कुएं की खुदाई शुरू कर दी है. इसके लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. जहां महिला का शव दफनाए जाने का शक था. पुलिस के अनुसार, साल 1992 में हत्या हुई थी. लेकिन उस समय इस घटना के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी थी. वर्षों बाद पुलिस ने ठोस जानकारी मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की और खुदाई का काम शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान टीम को कुछ अवशेष मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.

क्या था पूरा मामला?

क्राइम ब्रांच के अनुसार मृतक महिला की पहचान फरजाना उर्फ ​​शबनम के रूप में हुई है. रिपोर्टों से पता चलता है कि उसकी हत्या शमसुद्दीन नाम के एक व्यक्ति ने की थी, जिसकी अब मृत्यु हो चुकी है. इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश में शव को अपने घर के पास स्थित एक कुएं में दफना दिया था. जिसकी वजह से यह जघन्य अपराध सालों तक छिपा रहा और किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी. पड़ोसी भी इससे अंजान रहे.

यह भी पढ़ें –  फ्लैट में खून से लथपथ मिला महिला का सड़ा-गला शव, अंग पर नहीं था एक भी कपड़ा, बदबू से हुआ सनसनीखेज खुलासा

शुरुआती जांच से हुआ ये खुलासा

शुरुआती जांच से पता चला है कि फरजाना मुंबई से शमसुद्दीन के घर आई थी और दोनों के बीच प्रेम-संबंध थे. हालांकि, परिवार में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद शमसुद्दीन ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. फिर उसने चुपचाप शव को ठिकाने लगा दिया. घटनाओं के पूरे क्रम को इतनी बारीकी से अंजाम दिया गया था कि पड़ोसियों को भी कोई शक नहीं हुआ.

कैसे चला पता?

इस मामले में तब एक नया मोड़ आया, जब आरोपी के परिवार के भीतर एक अजीब घटना घटी. जानकारी सामने आ रही है कि परिवार के सदस्यों को मृत महिला फरजाना का बार-बार भ्रम होने लगा. ऐसी घटनाएं लगातार होने की वजह से परिवार के सभी लोग बेहद परेशान हो गए. जिससे छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह का हथकंडा अपनाने लगे. इसके लिए परिवार ने तांत्रिक अनुष्ठानों और अंधविश्वासी उपायों का सहारा लिया.इसी दौरान, कुछ ऐसी जानकारी सामने आई जिसने इस पुराने मामले की परतें खोलनी शुरू हो गई. यह जानकारी किसी तरह अहमदाबाद क्राइम ब्रांच तक पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें – खाकी हुई शर्मसार! 9 साल की बच्ची के बाद नाबालिग लड़का आया सामने, हफ्तेभर में अफसर के खिलाफ दूसरा यौन उत्पीड़न मामला

मृतक महिला के परिजनों का लगाया गया पता

इस जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले को फिर से खोला और सच्चाई का पता लगाने के अपने प्रयासों को तेज कर दिया. पुलिस ने इस मामले में मृत आरोपी शमशुद्दीन के भाई रिजवान समेत कई अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. और मृतक महिला के अवशेष को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. इस बीच, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने मृतक महिला फरजाना के परिवार वालों का पता लगा लिया है. उन्हें इस मामले की जानकारी दी जा रही है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST

Tanushree Dutta : महाकाल के दरबार में पहुंचीं तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर का नाम लेकर पोस्ट में लिख दी बड़ी बात

Tanushree Dutta social media post: तनुश्री दत्ता ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन का…

Last Updated: October 11, 2026 17:01:44 IST

IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज से हार के बाद होगा बड़ा बदलाव? इन 3 खिलाड़ियों की छुट्टी; ऐसी दिख सकती है प्लेइंग-11

IND VS WI: तीसरे टी20I में भी ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. ऐसे…

Last Updated: October 11, 2026 16:52:38 IST

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST