<
Categories: क्रिकेट

मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन, स्टार खिलाड़ी 1 महीने रहेगा मैदान से बाहर, कंधे में लगी थी चोट

Mitchell Santner Ruled Out: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस की हालत पहले से ही खराब है, उपर से उनके लिए एक और मुसीबत सामने आ गई है. ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) करीब एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहने की कगार पर है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं.

Mitchell Santner Ruled Out: नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में मुंबई इंडियंस की हालत पहले से ही खराब है, उपर से उनके लिए एक और मुसीबत सामने आ गई है. ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) करीब एक महीने के लिए मैदान से बाहर रहने की कगार पर है. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में कंधे में चोट लगी थी जिसके बाद से वह मैदान से बाहर चल रहे हैं. 23 अप्रैल को मिचेल सैंटनर को चोट का सामना करना पड़ा था. उनके एक महीने बाहर रहने की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दी है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट के एक बयान में कहा गया कि सैंटनर इस हफ्ते न्यूजीलैंड वापस आ चुके हैं. हेल्थ स्पेशलिस्ट ने उन्हें एक महीवे के लिए रिहैबिलेशन की सलाह दी है. वह आयरलैंड के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में भी वह हिस्सा नहीं ले पाएंगे. दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन बाद में किया जाएगा.”

आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट 27 मई से बेलफास्ट के स्टॉर्मॉन्ट में शुरू होगा, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट क्रमशः लॉर्ड्स (4-8 जून), द ओवल (17-21 जून) और ट्रेंट ब्रिज (25-29 जून) में खेले जाएंगे.  बात करें मुंबई इंडियंस की मौजूदा हालत की तो मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को केवल 2 जीत मिली है जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के खाते में कुल 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.784 है. वह अब टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं. 

मुंबई इंडियंस का अपडेटेड स्क्वॉड: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान),रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह,एएम गज़नफर,अश्वनी कुमार, मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, केशव महाराज, मयंक मारकंडे, मोहम्मद सलाहुद्दीन
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar

Recent Posts

Nana Patekar post mortem report: अचानक बिगड़ी थी नाना पाटेकर की तबीयत, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला मौत का राज

Nana Patekar post mortem report: अभिनेता नाना पाटेकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह…

Last Updated: October 11, 2026 18:53:57 IST

इमरान खान की पार्टी को बड़ा झटका, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू, PTI सरकार के अधिकार खत्म

Emergency in Pakistan: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा…

Last Updated: October 11, 2026 18:24:50 IST

आर्मी जैसी वर्दी पहनकर लगाता था दिव्य दरबार, ‘काली सरकार’ बाबा निकला हरदोई का हिस्ट्रीशीटर, झांसी से गिरफ्तार

Kali Sarkar Baba Arrested: झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘काली सरकार’ के नाम से दिव्य…

Last Updated: October 11, 2026 18:15:08 IST

Petrol Diesel Price: पुतिन-ट्रंप की बातचीत के बाद रूस का बड़ा फैसला, क्या भारत में गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

Petrol Diesel Price: रूस ने डीज़ल एक्सपोर्ट पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील देने का…

Last Updated: October 11, 2026 17:18:30 IST

IND vs WI: भारत की जीत पक्की? तीसरे मुकाबले से पहले ऐसी जगह पहुंचे गौतम गंभीर; देख दंग रह गए खिलाड़ी

IND VS WI: गौतम गंभीर ने कहा, "बाबा ने एक बार फिर मुझ पर आशीर्वाद…

Last Updated: October 11, 2026 17:02:10 IST