Gujarat Crime News: पति के लैपटॉप में मिली अफेयर की चैट से विवाद बढ़ गया. कथित तौर पर गुस्से में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की.
निजी स्कूल चालक ने महिला टीचर के साथ की बद्तमीजी
Gujarat Crime News: गुजरात के राजधानी अहमदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक युवति ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करा दी है. दरअसल, शादी के दो साल बाद युवती ने अपने पति के लैपटॉप में I Love You और I Miss You के मैसेज मिले. पति के लव अफेयर का राज खुलने के बाद पति ने युवती की पिटाई कर दी.
पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद भी पति ने उसे खाना बनाने के लिए काफी मजबूर किया. साथ ही पैट पर बैठकर उसका मुंह और गला दबाने की कोशिश की गई. इसके अलावा युवती को घर से बाहर भी निकाल दिया. पत्नी पति और परिवार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, 30 साल की युवती ने साल 2023 में मेहसाणा के एक युवक से शादी रचाई थी. शादी के कुछ दिन बाद पति शेयर बाजार में निवेश के लिए पैसे मांगने लगा. युवती ने पिते से लेकर पति को 1.50 लाख रुपये नकद और सोने के गहने दो दिए. इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए युवती को परेशान कर रहे थे. पेट पर बैठकर मुंह और गला दबाकर उसके साथ पति ने मारपीट भी की. इसी दौरान एक दिन पत्नी ने लैपटॉप में एक अन्य युवती के चैट देख लिए. जिसमें ‘आई लव यू’ और ‘आई मिस यू’ जैसे कई मैसेज थे.
पत्नी ने सवाल किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की. पति ने दावा किया कि उसकी बुआ की महिला मित्र के साथ भी उसने अश्लील इशारे कर संबंध बनाने की कोशिश की. इसके बाद पति ने 5 लाख रुपये की मांग को लेकर महिला को परेशान कर घर से बाहर कर दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: शुभमन गिल का पता साफ! अब इस दिग्गज को मिली कप्तानी; मैदान पर तबाही मचाने में माहिर
Silver Price Today 29 October 2026: 29 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में गिरावट…
Karwa Chauth 2026:पूरे देश में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है. इसलिए, महिलाएं इस…
Caught on Camera: करवा चौथ से एक दिन पहले इंदौर की शालीमार टाउनशिप के बाहर…
UP DA Hike:राज्य सरकार ने इससे पहले मई 2026 में राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स के…
UP Government Jobs Character Verification: नई पॉलिसी के तहत, कुछ खास कैटेगरी के क्राइम में शामिल…
Udta Teer Box Office Collection Day 6: फिल्म 'उड़ता तीर' (Udta Teer) के बॉक्स ऑफिस…