Crime News: हैदराबाद में प्राइवेसी के नाम पर एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई है जिससे महिला किराएदार की निजी जिंदगी में खलबली मचा दी.
Hidden Camera in Bathroom
4 अक्टूबर को महिला ने मकान मालिक अशोक यादव को बताया कि बाथरूम की लाइट काम नहीं कर रही है. इसके बाद यादव ने लाइट ठीक कराने के लिए अपने भरोसेमंद इलेक्ट्रीशियन चिंटू को भेजा. उस समय किसी को अंदेशा भी नहीं था कि इसी बहाने कुछ ऐसा होने जा रहा है जो कपल की ज़िंदगी को झकझोर देगा. कुछ दिनों बाद महिला के पति ने बाथरूम में बल्ब होल्डर के पास एक ढीला पेंच देखा. जिज्ञासा के चलते उसने टॉर्च से अंदर झांका और होल्डर के भीतर एक छोटा सा हिडन कैमरा देखकर सन्न रह गया. ये कैमरा इस तरह फिट किया गया था कि किसी की नज़र आसानी से उस पर न पड़े. जब कपल ने इस बारे में मकान मालिक अशोक यादव से बात की, तो उसने न केवल अपनी ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया बल्कि दंपति को पुलिस में शिकायत करने से धमकाया भी. लेकिन महिला और उसका पति पीछे नहीं हटे.
आरोपी हुआ गिरफ्तार
कपल ने साहस दिखाते हुए मधुरानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया. इलेक्ट्रीशियन चिंटू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कैमरे से रिकॉर्ड की गई फुटेज का इस्तेमाल कहां और कैसे किया गया.
DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…
IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…
Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…