Live TV
Search
Home > क्राइम > 600 लोगों से पूछताछ, 200 कॉल रिकॉर्ड खंगाले…एक महीने बाद खुला राज, दरिंदे तक पहुंची पुलिस

600 लोगों से पूछताछ, 200 कॉल रिकॉर्ड खंगाले…एक महीने बाद खुला राज, दरिंदे तक पहुंची पुलिस

Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा किया है. 600 लोगों से पूछताछ और 200 लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी. इस पूरे मामले पर पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: 2026-03-23 12:06:55

Mobile Ads 1x1

Jharkhand Crime News: झारखंड के गढ़वा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक महीने बाद बड़ा खुलासा किया है. 600 लोगों से पूछताछ और 200 लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गढ़वा जिले के रामकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव में हुए इस सनसनीखेज दुष्कर्म और हत्या कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने गोबरदाहा गांव निवासी आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?

रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहिताश रंजन सिंह ने बताया कि घटना के दिन नाबालिग युवती गांव में एक शादी समारोह में गई थी. देर रात वह शौच के लिए बाहर निकली, तभी आरोपी ने उसका पीछा किया. पुलिस की जानकारी के मुताबिक, युवती के गिरने के बाद आरोपी उसे उठाकर अरहर के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के तीसरे दिन पुलिस ने खेत से शव बरामद किया था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

600 लोगों से की गई पूछताछ

इस ब्लाइंड केस को सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. जांच के दौरान करीब 600 लोगों से पूछताछ की गई और 200 लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले गए. घटनास्थल से मिली चप्पल इस केस का अहम सुराग बनी, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान की पुष्टि हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने जीजा के घर कसमार में रह रहा था. साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर इस जघन्य अपराध का खुलासा किया गया.

MORE NEWS