<
Categories: क्राइम

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर में अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और फिर अश्लील हरकत की. जब महिला के पति को पता चला, तो उसने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक देवर ने भाभी को घर में अकेला देखकर छेड़खानी की. इसके बाद उसके पति ने छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप युवक के बड़े भाई और भाभी पर है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटनास्थल से खून लगा सब्बल और लकड़ी का औजार भी बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है.

घर में अकेली भाभी के साथ छेड़छाड़

यह घटना टोंटो थाना क्षेत्र के टेंसेरा लोआपी गांव की है. मृतक की पहचान जोएल हेंब्रम के रूप में हुई. मंगलवार देर रात जोएल की भाभी सुरू कुई घर में अकेली थीं. इसी दौरान जोएल उनके साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी करने लगा. बताया जा रहा कि सुरू कुई ने देवर की हरकतों का विरोध किया. इसी बीच जोएल का बड़ा भाई तिदिउस हेंब्रम भी घर पहुंच गया. उसने अपनी पत्नी के साथ छोटे भाई को अश्लील हरकत करते देखा, जिसके बाद वह गुस्से में आ गया.

रॉड से सिर पर किया हमला

आरोप है कि पत्नी के साथ छेड़खानी देखकर तिदिउस ने अपना आपा खो दिया. इसके बाद उसने घर में रखे लोहे के औजार और लकड़ी के औजार से छोटे भाई के सिर पर कई वार किए. हमले में जोएल की मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी पति-पत्नी शव को कमरे में छोड़कर वहां से चले गए. घर का कमरा बंद रहने के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं मिली. गुरुवार सुबह घर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

बड़ा भाई और भाभी हिरासत में

सूचना मिलते ही टोंटो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. जांच के दौरान घर के अंदर जोएल का शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल से खून लगा सब्बल और लकड़ी का औजार भी बरामद कर लिया. पुलिस ने मृतक के बड़े भाई तिदिउस हेंब्रम और भाभी सुरू कुई को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आजमगढ़ कनेक्शन, बबीता की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने खोले कई राज?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST

सूरत में मासूम के साथ घिनौनी वारदात, CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Surat Minor Assault: गुजरात के सूरत में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है.…

Last Updated: October 22, 2026 21:32:43 IST