<

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच गया. उसके बाद दो गांव के 450 लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगवाना पड़ा. स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर चरणामृत पीने वाले लोगों को इंजेक्शन लगवाए.

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय की मौत के बाद दो गांवों में हंगामा हो गया. लोगों में चिंता फैल गई क्योंकि दुर्गा पूजा के दौरान जिस गाय के दूध से चरणामृत तैयार किया गया था, उसे कुछ समय पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था. मंगलवार देर शाम गाय की मौत हो गई. इसके बाद चरणामृत पीने वाले लोग रेबीज के खतरे को लेकर चिंतित हो गए. एहतियात के तौर पर करीब 450 लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई.

यह मामला गोरखपुर के गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव का है. यहां दुर्गा पूजा के दौरान गाय के दूध से चरणामृत बनाया गया था. डाड़ी खास के अलावा पास के गोविंदपुर गांव के लोगों ने भी इसे ग्रहण किया था. बताया जा रहा है कि गाय का दूध कुछ घरों और दुकानों तक भी पहुंचता था.

क्या है मामला?

ग्रामीणों के मुताबिक, गाय को कुत्ते ने किस दिन काटा था, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है. पिछले एक-दो दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी. मंगलवार को हालत बिगड़ने पर पशुपालक ने निजी और सरकारी पशु चिकित्सकों से संपर्क किया. डॉक्टरों ने कुत्ते के काटने और रेबीज की आशंका जताई. ग्रामीणों के अनुसार, गाय का व्यवहार भी असामान्य हो गया था। देर शाम उसकी मौत हो गई.

450 लोगों को लगा टीका

गाय की मौत की जानकारी फैलते ही चरणामृत पीने वाले लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे. मंगलवार को करीब 50 लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाड़ी खास गांव में शिविर लगाया. फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में टीम ने लोगों का टीकाकरण किया. बुधवार शाम तक करीब 400 लोगों को वैक्सीन दी गई. इस तरह दो दिनों में कुल लगभग 450 लोगों ने टीका लगवाया.

स्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?

गोरखपुर जिला चिकित्सालय के डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों से बातचीत की गई. उन्होंने बताया कि चरणामृत बनाने के लिए दूध उबाला जाता है और फिर उससे दही तैयार किया जाता है. हालांकि उन्होंने कहा कि दूध उबालने के बाद संक्रमण खत्म हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में आजमगढ़ कनेक्शन, बबीता की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने क्या बताया?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी! खूबसूरती के नाम पर चेहरे पर लगा रहे जहर, किडनी और दिमाग तक को खतरा

Mercury in Fairness Cream: अगर आप भी खूबसूरत और गोरी त्वचा चाहते हैं और इसके…

Last Updated: November 12, 2026 09:38:45 IST

Aaj Ka Love Rashifal 12 Nov 2026: घर आएगा लव पार्टनर, रोमांस में बीतेगा दिन, किन कपल के बीच होगी लड़ाई; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 12 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, गुरुवार (12 नवंबर,…

Last Updated: November 12, 2026 09:38:36 IST

Paragliding Accident: आसमान में उड़ा था खुशी-खुशी, नीचे आया तो… नोएडा के युवक की पैराग्लाइडिंग में दर्दनाक मौत, पायलट की लापरवाही या कुछ और

Himachal Pradesh Paragliding Accident: हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर नोएडा के 26…

Last Updated: November 12, 2026 09:37:18 IST

बिना बैंक अकाउंट के भी भेज सकेंगे ₹50,000, RBI ने जारी किए घरेलू मनी ट्रांसफर के नए नियम

RBI के नए नियमों के तहत बिना बैंक अकाउंट के भी NEFT से ₹50,000 भेज…

Last Updated: November 12, 2026 09:21:34 IST

Watch Video: कौन था विजय बाजिया? जिसके पीछे कैंपर लेकर आए 6 बदमाश, फिर फिल्मी स्टाइल में कुल्हाड़ी से किए टुकड़े-टुकड़े

History Sheeter Vijay Bajia Murder Case: जयपुर के जगदम्बा नगर में कैंपर सवार 4-6 बदमाशों…

Last Updated: November 12, 2026 08:47:12 IST

सेंसेक्स-निफ्टी की आज कैसी रहेगी शुरुआत? GIFT Nifty ने दिए फ्लैट से कमजोर ओपनिंग के संकेत

GIFT Nifty ने शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत के संकेत दिए हैं. बैंकिंग, ऑटो शेयर,…

Last Updated: November 12, 2026 08:53:33 IST