<
Categories: क्राइम

साली और चाचा ससुर को तबाड़तोड़ गोलियों से भूना, CAF जवान का खूनी खेल जान रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Korba Murder Case: कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां CAF जवान ने ससुरालवालों को गोलियों से भून दिया.

Korba Double Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में तैनात एक जवान ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही साली और चाचा ससुर को गोलियों से भून दिया. वारदात इतनी अचानक हुई कि पूरा गांव सहम गया. ग्रामीणों ने आरोपी को भागते समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस ने सर्विस राइफल जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है.

क्या हैं पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान टेसराम बिंझवार उर्फ जगन्नाथ बिंझवार मड़वारानी स्थित सीएएफ कैंप में आरमोरर (हथियार देखरेख) पद पर पदस्थ था. दो साल पहले उसकी शादी अवध बाई से हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पारिवारिक बैठक में दोनों को अलग कर दिया गया था. इसी तनाव ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया.

ड्यूटी छोड़कर घर पहुंचा जवान अपनी सर्विस इंसास राइफल लेकर सीधे उमेंदी भांठागांव पहुंचा. यहां मंदिर चौक के पास उसने पहले अपनी 21 वर्षीय साली मदालसा बिन्धराज को घर में घुसकर दो गोली मारी. जब वह वहां से भागने लगा तो उसका चाचा ससुर राजेश कुमार (35) उसे रोकने के लिए पीछे दौड़ा. तभी आरोपी ने मेन रोड पर उसे भी दो गोलियां दाग दीं. गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

गुस्साए ग्रामीणों का विरोध

वारदात के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया. माहौल तनावपूर्ण हो गया, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और हरदी बाजार पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस कार्रवाई में क्या आया सामने?

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है और सीएएफ कैंप के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST