<
Categories: विदेश

फ्रांस में क्यों सड़कों पर उतरे लोग, लोगों की क्या-क्या हैं मांगे? राष्ट्रपति मैक्रों देंगे इस्तीफा…फिर से होगा चुनाव!

France block everything protest: विरोध प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण राष्ट्रपति मैक्रों की खराब नीतियों को बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि मैक्रों की नीतियाँ आम लोगों के हित में नहीं हैं. इनसे धनी वर्ग को फ़ायदा होता है. इसके अलावा, विरोध प्रदर्शन का कारण बजट में कटौती भी है.

France protests: नेपाल में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों के बीच अब फ्रांस में भी बवाल मच गया है. नेपाल की तरह फ्रांस में भी लोगों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. 9 सितंबर को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया इसके बाद 10 सितंबर को हज़ारों लोग सड़कों पर उतर आए. बता दें कि फ्रांस में 12 महीनों में 4 बार प्रधानमंत्री बदले जा चुके हैं.

बदलते नजर आए Trump के सुर, अपने ही बिछाए जाल से बाहर निकलने की कोशिश; PM Modi से करेंगे बातचीत

फ्रांस में हालात क्यों बिगड़े?

नेपाल की तरह पेरिस में भी लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें शुरू हो गईं. अब तक पुलिस ने 200 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. प्रदर्शनकारियों ने रेनेस शहर में एक बस में आग लगा दी. वहीं, दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण रेल सेवाएं रोक दी गईं. आंदोलन के पीछे राष्ट्रपति मैक्रों की खराब नीतियों, बजट में कटौती समेत कई कारण बताए जा रहे हैं. वामपंथी गठबंधन और जमीनी संगठनों ने आंदोलन की थीम ‘ब्लॉक एवरीथिंग’ रखी है. इसका मतलब देश में सब कुछ ठप करना है. ताकि सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया जा सके.

इन कारणों से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के पीछे मुख्य कारण राष्ट्रपति मैक्रों की खराब नीतियों को बताया जा रहा है. लोगों का कहना है कि मैक्रों की नीतियाँ आम लोगों के हित में नहीं हैं. इनसे धनी वर्ग को फ़ायदा होता है. इसके अलावा, विरोध प्रदर्शन का कारण बजट में कटौती भी है. सरकार ने खर्चों में कटौती और कल्याणकारी योजनाओं में कटौती करके आर्थिक सुधार लागू किए हैं. इससे आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग और मज़दूर वर्ग पर दबाव बढ़ा है. इसके अलावा, बार-बार प्रधानमंत्री बदलने से लोगों में अस्थिरता और असंतोष बढ़ा है. हाल ही में सेबेस्टियन लेकोर्नू को प्रधानमंत्री बनाया गया है। वह 1 साल में चौथे प्रधानमंत्री हैं.

Nepal: रविवार नहीं तो कब होता है नेपाल में अवकाश, एक झील कैसे बदल गई शहर में; यहां जानें 6 रोचक तथ्य

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST