Live TV
Search
Home > क्राइम > Ludhiana Molestation Case: पहले पकड़ा, फिर… Kiss करने की कोशिश, प्राइवेट स्कूल में प्यून की घिनौनी हरकत

Ludhiana Molestation Case: पहले पकड़ा, फिर… Kiss करने की कोशिश, प्राइवेट स्कूल में प्यून की घिनौनी हरकत

Ludhiana Molestation Case: लुधियाना में प्राइवेट स्कूल की 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. ऑफिस में किताब लेने गई छात्रा से प्यून प्रिंस पाल ने जबरदस्ती किस करने की कोशिश की, टिब्बा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.

Written By:
Last Updated: October 19, 2026 14:51:07 IST

Mobile Ads 1x1

Ludhiana Molestation Case: लुधियाना के एक प्राइवेट स्कूल में 16 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस मामले में थाना टिब्बा पुलिस ने स्कूल में प्यून का काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान प्रिंस पाल के रूप में हुई है. पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्लास टीचर ने ऑफिस से किताब लाने को कहा

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को उसे पढ़ाई के लिए एक किताब की जरूरत थी. उसने इस बारे में अपनी क्लास टीचर को बताया. टीचर ने उसे ऑफिस से किताब ले आने के लिए कहा. इसके बाद छात्रा टीचर के ऑफिस में किताब लेने गई थी.

ऑफिस में अकेला पाकर की छेड़छाड़

शिकायत के अनुसार, जब छात्रा ऑफिस में किताब ढूंढ रही थी, उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था. आरोप है कि इसी दौरान स्कूल का प्यून पीछे से ऑफिस में आ गया. छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अशोभनीय हरकत और छेड़छाड़ की. घटना के बाद छात्रा घबरा गई थी. छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया. इस आरोप के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद थाना टिब्बा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी सरदार नगर, बस्ती जोधेवाल क्षेत्र का रहने वाला है. इस मामले की जांच एएसआई रविंदर सिंह को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि छात्रा के बयान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. वीडियो बनाए जाने के आरोप की भी पुष्टि की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग  करने वाला निकला नबालिग, कोटा रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया गिरफ्तार; हरियाणा से निकला खास कनेक्शन

स्कूलों में सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर प्राइवेट स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में बिना महिला स्टाफ के किसी भी कर्मचारी का इस तरह से घूमना सुरक्षा में बड़ी चूक है. फिलहाल पुलिस सभी सीसीटीवी और अन्य सबूतों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू …’, पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, सुन दंग रह गया पूरा बिहार

MORE NEWS