<
Categories: क्राइम

Maharashtra: महिला ने एक या दो नहीं; पांच लोगों से की शादी, फिर पति के… रिश्ता लगाने से पहले अच्छे से कर लें पता, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Maharashtra Looteri Dulhan News: महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Maharashtra Looteri Dulhan: महाराष्ट्र के मीरा-भाईंदर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश हुआ है. काशीमीरा पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो शादी के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला ने एक या दो नहीं, बल्कि पांच लोगों से शादी की और हर बार शादी के बाद अपने पति के घर से सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी.

इस ठगी के चलते कई परिवारों को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ा है. मामले की जांच के दौरान काशीमीरा पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों को संगम इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था.

आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी- डीसीपी

डीसीपी राहुल चौहान ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

समीरा ने भी आठ पुरुषों से की थी शादी और ठगे थे लाखों रुपये

बता दें कि देश के अलग-अलग जगहों से लगतार ‘लुटेरी दुल्हन’ की खबरें सामने आती रहती हैं. कुछ महीने पहले ही महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपये ठगे.

आरोपी महिला का नाम समीरा फातिमा था. पुलिस ने बताया कि वह अपने अगले शिकार की तलाश में थी. वह अपने नौवें संभावित शिकार से मिल रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट और फेसबुक के जरिए अपने शिकारों की पहचान करती थी और उन्हें शादी के लिए लुभाती थी.

फातिमा दावा करती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है. ऐसा वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए करती थी. एक बार तो उसने खुद को गर्भवती बताकर गिरफ्तारी से बच गई थी.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST

UP Crime: स्कूल कैंपस में खून से लथपथ मिले प्रिंसिपल और टीचर पत्नी, कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर; सामने आया चुनाव का एंगल!

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी,…

Last Updated: September 29, 2026 18:14:56 IST