इस ठगी के चलते कई परिवारों को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान झेलना पड़ा है. मामले की जांच के दौरान काशीमीरा पुलिस ने आरोपी महिला और उसके साथियों को संगम इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह हो सकता है, जो शादी के नाम पर लोगों को निशाना बनाता था.
आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी- डीसीपी
डीसीपी राहुल चौहान ने बताया कि इस तरह की धोखाधड़ी और आपराधिक गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.
समीरा ने भी आठ पुरुषों से की थी शादी और ठगे थे लाखों रुपये
बता दें कि देश के अलग-अलग जगहों से लगतार ‘लुटेरी दुल्हन’ की खबरें सामने आती रहती हैं. कुछ महीने पहले ही महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप था कि उसने आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपये ठगे.
आरोपी महिला का नाम समीरा फातिमा था. पुलिस ने बताया कि वह अपने अगले शिकार की तलाश में थी. वह अपने नौवें संभावित शिकार से मिल रही थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट और फेसबुक के जरिए अपने शिकारों की पहचान करती थी और उन्हें शादी के लिए लुभाती थी.
फातिमा दावा करती थी कि उसका तलाक हो चुका है और उसका एक बच्चा है. ऐसा वह लोगों की सहानुभूति पाने के लिए करती थी. एक बार तो उसने खुद को गर्भवती बताकर गिरफ्तारी से बच गई थी.