<
Categories: मनोरंजन

बिग बॉस 19 में हुआ चौंकाने वाला मोड़! ये कंटेस्टेंट बन गया घर का नया कप्तान, फैंस में खुशी की लहर!

Bigg Boss 19 Latest Update : बिग बॉस 19 में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक को घर का नया कप्तान बनाया गया है, जिससे उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है. अमाल, जो आमतौर पर ग्लैमर से दूर रहते हैं, शो में अपनी जगह बना चुके हैं और अब अपनी समझदारी और व्यवहार के चलते इस अहम जिम्मेदारी को संभालने के लिए चुने गए हैं.

Bigg Boss 19 Latest Update : बिग बॉस 19 हर बार की तरह इस बार भी लोगों को चौंकाने और एंटरटेन करने में कामयाब रहा है. इस सीजन के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक. जब अमाल ने इस रियलिटी शो में एंट्री की थी, तो फैन्स और दर्शक हैरान रह गए थे, क्योंकि वो आमतौर पर ग्लैमर और गॉसिप से दूर ही रहते हैं. लेकिन अब वे न केवल शो में अपनी जगह बना चुके हैं, बल्कि घर के नए कप्तान भी बन गए हैं.

जैसे ही बिग बॉस के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से इस बात की पुष्टि हुई कि अमाल अब घर के कैप्टन बन चुके हैं, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लग गया. फैन्स ने इस फैसले का स्वागत किया और लिखा कि अमाल पूरी तरह इस कैप्टेंसी के हकदार हैं. किसी ने लिखा, “अमाल को कप्तान बनते देख बहुत अच्छा लगा”, तो किसी ने कहा, “उन्होंने यह पोजिशन अपने व्यवहार और समझदारी से हासिल की है”.

बॉलीवुड ने अमाल को किया नजरअंदाज

शो में अमाल की जर्नी अब तक काफी इमोशनल और इंस्पायरिंग रही है. बिग बॉस के एक एपिसोड में उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें बॉलीवुड में कई बार नजरअंदाज किया गया. उन्होंने बताया कि उन्हें बड़ी फिल्मों से निकाल दिया गया था और ये सब कुछ कुछ स्टार्स और प्रोड्यूसर्स की वजह से हुआ. अमाल ने कहा था, “20-20 कॉल्स आई हैं, एक स्टार ने प्रोड्यूसर से कहकर मुझे फिल्म से हटा दिया. लेकिन कोई बात नहीं, मैं फिर से हिट दूंगा. ये वही लोग होते हैं जो बाद में खुद ही आकर कहते हैं कि गाना दे दो.”

क्यों बिग बॉस में आए अमाल?

इससे पहले एक इंटरव्यू में अमाल ने कहा था कि लोग उनके म्यूजिक को तो जानते हैं, लेकिन उनकी असली शख्सियत से अनजान हैं. बिग बॉस में आने का मकसद भी यही था कि लोग उन्हें असली रूप में जान सकें – उनकी सोच, उनकी आदतें और उनका नेचर.

अब जब अमाल घर के कप्तान बन चुके हैं, तो ये देखना दिलचस्प होगा कि वे इस नई जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं. क्या वो घर के सदस्यों को एकजुट रख पाएंगे? क्या उनकी लीडरशिप में घर में शांति बनी रहेगी? फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं और अब सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी हैं.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST