<
Categories: क्राइम

काली साड़ी, चूड़ियां और गले में फूलों की माला…रात के अंधेरे में मंत्र का जाप कर रहा था बुजुर्ग व्यक्ति, लोगों ने जमकर पीटा

ओडिशा न्यूज: ओडिशा के गंजाम जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. जहां अंधविश्वास के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी गई. दरअसल, बताया जा रहा है कि बुजुर्ग व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

Odisha Crime News: ओडिशा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति को काफी बेरहमी से पीटा गया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि ओडिशा के गंजाम जिले के बेलगुन्ठा थाना क्षेत्र के बेलपुंजी गांव में अंधविश्वास के कारण एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गांव के कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में एक बुजुर्ग व्यक्ति को बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल व्यक्ति की पहचान गोपाल कृष्ण सेठी के रूप में हुई है, जो चडीआपल्ली गांव के रहने वाले हैं और पेशे से सेवानिवृत्त शिक्षक बताए जा रहे हैं. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए ब्रह्मपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले गोपाल कृष्ण सेठी देर रात बेलपुंजी गांव के ठकुराणी मंदिर में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार कर रहे थे. उस समय वे कथित रूप से महिला वेश में काली साड़ी, चूड़ियां और गले में फूलों की माला पहनकर मंत्र का जाप कर रहे थे. इस दृश्य को देखकर गांव के कुछ लोगों को संदेह हुआ कि वे जादू-टोना कर रहे हैं. इसके बाद गुस्साए लोगों ने उन्हें पकड़कर कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल भेजा.

इंटरनेशनल बेकरी कांड: मकोका का आरोपी पप्पू पेजर गिरफ्तार! 3 साल से दे रहा था चकमा, एयरपोर्ट पर पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल…

पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

मामले की जांच के बाद बेलगुन्ठा पुलिस ने इस हमले में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है. जिसमें जानकारी देते हुए बताया गया है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और अंधविश्वास के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यूट्यूब वीडियो देख बदल डाली प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट; 12,000 कार्टन एक्सपायर्ड सामान बरामद, ऐसे फूटा भंडा!

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Ashok Kharat का क्या है लक्ष्मण से रिश्ता, जिसने महिला रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा; बंद कमरे में कर दिया कांड

Ashok Kharat Case: 20 साल की उम्र में ही अशोक खरात ने अपनी महिला रिश्तेदार…

Last Updated: April 8, 2026 14:19:14 IST

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…

Last Updated: April 8, 2026 14:14:47 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST