Raisen Rape Case: रायसेन में मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सातवें दिन आरोपी सलमान को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद रायसेन ले जाने के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके कारण उसका शॉर्ट एनकाउंटर भी किया गया.
Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश के रायसेन में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसा घिनौनी वारदात ने पूरे राज्य को दहला कर रख दिया. अब इस मामले के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्ता कर लिया है. पुलिस उसे गांधीनगर से भोपाल के हमीदिया अस्पताल लाई. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी काफी दिनो से लापता था. पुलिस के तेज कार्रवाई के कारण अपराधी को 7वें दिन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने फरार सलमान पर 30 हजार रुपये का इना भी घोषित किया था.
जानकारी के अनुसार, 6 साल की मासूम के साथ आरोपी सलमान चाय पीने के लिए गांधीनगर के वार्ड नंबर- 11 में एक दुकान पर पहुंचा था. उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह जंगल से होते हुए भोपाल पहुंचा था. पुलिस ने बताया कि गांधीनगर पुलिस ने सलमान को गोहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया. गोहरगंज पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंच गई है. हालांकी बीच रास्ते में आरोपी सलमान ने भागने की कोशिश भी की थी. जिसके बाद पुलिस न आरोपी को पकड़ने के लिए गोली भी चला दी. इसी दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई. उसे इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
सलमान खान की गिरफ्तारी के बाद जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने भी पहुंचे. लेकिन पहले ही आरोपी को गोहरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था. आरोपी को पकड़ने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी लगे थे. आरोपी सलमान उस जगह पर खुलेआम घूमता वीडियो में भी कैद हुआ था, जहां पर 6 साल की मासूम के साथ रेप हुआ था. रेप के बाद दो अलग-अलग वीडियो सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोग सवाल उठा रहे हैं.
यह दिल दहला देने वाली घटना 21 नवंबर की शाम को हुई. जिस दौरान बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसी दौरान सलमान ने उसे चॉकलेट का लालच दिया. फिर जंगल ले गया और वहां उस मासूम के साथ दरिंदगी की. परिवार ने जब बच्ची की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि सलमान ही उसके साथ आखिरी बार नजर आया था.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…