<
Categories: खेल

Virat Kohli-MS Dhoni: रांची में दिखा ‘MahiRat का दोस्ताना, अपने ‘चीकू’ के लिए धोनी बने ड्राइवर; Video देख फैंस खुशी से हुए क्रेजी!

Virat Kohli-MS Dhoni Bonding: टीम इंडिया के दो पूर्व कप्तान और बेहद खास दोस्त माही और विराट को साथ देखने के लिए फैंस अक्सर बेताब रहते हैं. अब वह एक साथ केवल IPL में ही नजर आते हैं. लेकिन इस बार लोगों को IPL से पहले अपने दो प्यारे क्रिकेटर को एक साथ देखने का मौका मिला.

Virat Kohli-MS Dhoni Bonding: क्रिकेट के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं. लोगों के लिए यह खेल नहीं बल्कि एक इमोशन है. इसका कारण खेल और क्रिकेटर दोनों हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस हमेशा उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं. हर क्रिकेटर की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. लोग उन्हें पागलों की तरह प्यार करते हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेट की पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) के फैंस उनके लिए पागल हैं. इसी तरह से विराट (Virat Kohli) के फैंस भी उन्हें काफी ज्यादा प्यार करते हैं. जिसके कारण कई बार IPL में दोनों टीमों के फैंस आमने-सामने भी आ जाते हैं. लेकिन धोनी और विराट को जब फैंस एक साथ देखते हैं, तो वह भी एकजुट हो जाते हैं. हालांकि, धोनी के सन्यास के बाद दोनों एक साथ केवल IPL में ही नजर आते हैं. लेकिन इस बार फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है. 

धोनी के घर पहुंचे कोहली

दरअसल, रांची में वनडे मैच से पहले धोनी ने कोहली को अपने घर डिनर के लिए इनवाइट किया. इस समय मैच के लिए पूरी भारतीय क्रिकेट टीम रांची पहुंची हुई है. विराट कोहली और एमएस धोनी की जोड़ी को लोग काफी ज्यादा प्यार करते हैं और फिर जब दो लेजेंड एक साथ एक फ्रेम में नजर आ जाएं, तो क्या ही बात है. धोनी और विराट को ग्राउंड पर एक साथ खेलता देख, लोगों को खूब मजा आता था. माही का विराट को चीकू कहना और यह नाम फेमस होना. दोनों की दोस्ती का ही एक प्रतीक है. विराट कई बार खुलकर धोनी और अपने रिश्ते पर बात कर चुके हैं. विराट के कप्तान पद से हटने के बाद केवल धोनी ही थे, जिन्होंने उन्हें फोन कर समझाया और प्रेरित किया. ऐसा हम नहीं बल्कि खुद विराट कोहली कह चुके हैं. 

‘माहीराट’ की दोस्ती

27 नवंबर की शाम अचानक ‘माहीराट’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड चल पड़ा. बता दें कि दोनों के फैंस प्यार से उन्हें (माही+विराट) माहीराट कहकर बुलाते हैं. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज कप्तानों और खास दोस्तों को साथ देखने का मौका साल में एक बार मिलता है, लेकिन इस बार तो कुछ और ही हुआ. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलने रांची पहुंचे विराट को THE MAN, THE MYTH, THE LEGEND MS DHONI ने अपने फार्महाउस में इनवाइट किया था. विराट को लेने के लिए उन्होंने खुद अपनी एसयूवी रेंज रोवर भी भेजी थी.

कोहली के लिए ड्राइवर बने धोनी

धोनी के फार्महाउस के पास पहुंचते ही कोहली को देखने के लिए फैंस और मीडिया की भीड़ लग गई. हर कोई अपना कैमरा निकाल वीडियो बनाने लगा. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गए. मगर सबसे खास नजारा तो कुछ देर बाद देखने के लिए मिला. जब विराट डिनर के बाद वापस अपने घर होटल लौट रहे थे. क्योंकि इस बार अपने चीकू को ड्रॉप करने खुद धोनी ड्राइवर बनकर रेंज रोवर चला रहे थे. कोहली उनकी बगल वाली सीट पर बैठे हुए थे. 

पंत और गायकवाड़ भी पहुंचे

बस फिर क्या…इस दौरान की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं. हर तरफ केवल ‘माहीराट’ (MahiRat) की दोस्ती का जिक्र होने लगा. लोगों को फिर से पुराने दिन याद आ गए. जब दोनों भारत के लिए एक साथ खेलते थे. धोनी के घर इस खास डिनर के लिए टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत भी पहुंचे थे. पंत और गायकवाड़ भी पूर्व भारतीय कप्तान से मिलने गए, जिससे खिलाड़ियों द्वारा रांची में राष्ट्रीय टीम के मैच देखने आने की परंपरा जारी रही. पंत, जो लंबे समय से धोनी को अपना मार्गदर्शक मानते हैं, टीम के साथियों के साथ पहुंचे, जबकि गायकवाड़, जो धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम हिस्सा हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST