Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक रेस्तरां में क्यूआर कोड स्कैन कर ऑर्डर किया था. जिसके बाद रात में स्टाफ ने उस नंबर पर मैसेज कर दिया. जिसके बाद वो हैरान रह गई.
QR कोड हिस्ट्री से नंबर निकालकर रेस्तरां स्टाफ ने महिला को किया मैसेज
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला जिसका नाम रिशिका दत्ता बताया जा रहा है. वो कहती हुई नजर आ रही है कि वो एक पुणे में एक प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी में खाना खाने गई थी. जहांं का पटियाला बनारसी शॉट काफी प्रसिद्ध है. मैंने वहां से क्यूआर कोड स्कैन किया. मैन्यू में से खाना ऑर्डर किया. हालांकि आजकल ये तरीका हर रेस्टोरेंट में अपनाई जा रही है. खाना खाने के बाद वो घर वापस आ गई. घर पहुंचने के बाद अनजान नंबर से उसे रात में मैसेज आया. उसे एक प्रश्न चिन्ह डालकर छोड़ दिया.
जब उसने सुबह उठकर देखा तो उसके होश उड़ गए. दरअसल, मैसेज भेजने वाले ने खुद को रेस्टोरेंट का कर्मी बताया. इसके बाद महिला ने कहा कि उन्होंने कभी भी सीधे तौर पर उस कर्मचारी के साथ अपना फ़ोन नंबर शेयर नहीं किया था, जिससे उन्हें शक हुआ कि किसी ने रेस्टोरेंट के डिजिटल ऑर्डरिंग सिस्टम के माध्यम से सीधे उनकी संपर्क जानकारी हासिल कर ली है.
रिशिका दत्ता ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट भी अपने रील में शेयर किया. जिसके बाद लोगों में गुस्सा और चिंता फैल गई. लेकिन जब उसने मैनेजमेंट से शिकायत की. इस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. इसके अलावा, वो अपने वीडियो में आगे बताती हुई नजर आ रही है कि ये घटना 28 अप्रैल को हुई थी और उनके वीडिया बनाने तक यानी 12 मई तक कोई रिप्लाई नहीं आया था. उन्होंने एचआर से लिखित माफीनामा की मांग की थी.
यह भी पढ़ें – वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों को चिंता सताने लगी. कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना को बेहद शर्मनाक, डरावना और ग्राहक के भरोसे का घोर उल्लंघन बताया. कई अन्य महिलाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता व्यक्त की कि कैसे क्यूआर कोड मेन्यू, डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म और लॉयल्टी प्रोग्राम जैसे रोजमर्रा के साधनों के माध्यम से हमारी निजी जानकारी इतनी आसानी से शेयर हो जाती है.
यह भी पढ़ें – क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड
सोशल मीडिया पर यह घटना सामने आने के बाद रेस्टोरेंट ने एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि उन्होंने तुरंत कार्रवाई की है और इसमें शामिल कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. उनके आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हमें इस घटना के होने का गहरा खेद है. हमने अपनी तरफ से तुरंत कार्रवाई की और संबंधित कर्मचारी को 29 अप्रैल को ही निलंबित कर दिया गया था. ग्राहकों की सुरक्षा और प्राइवेसी हमारे लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है. हम अपने आंतरिक नियमों को और मज़बूत कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो.
Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…
India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…
Rohit Sharma Score | IND vs WI 3rd ODI: वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ तीसरे वनडे…
Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…
राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…