Live TV
Search
Home > क्रिकेट > क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सैम अयूब एक 9 साल के बच्चे की गेंद पर भी नहीं खेल पाते हैं. इसको लेकर उनकी इंटरनेट पर खूब बेइज्जती हो रही है.

Written By:
Last Updated: May 14, 2026 16:03:21 IST

Mobile Ads 1x1

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाता है. वह पाकिस्तान के लिए टॉप ऑर्डर में खेलते हैं, जिन पर पाकिस्तान को बहुत घमंड है. पिछले कुछ समय से सैम अयूब (Saim Ayub) का फॉर्म गिरा हुआ है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी सैम अयूब पाकिस्तान की स्क्वाड का हिस्सा थे, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए थे. अब बांग्लादेश दौरे के लिए सैम अयूब को मौका नहीं दिया गया है.

ऐसे में सैम अयूब अपने फॉर्म को वापस पाने के लिए खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच सैम अयूब का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब बेइज्जती हो रही है. दरअसल, वायरल वीडियो में सैम अयूब एक छोटे से बच्चे की गेंद पर आउट हो जाते हैं.

9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सैम अयूब कुछ बच्चों के साथ खेल रहे हैं. इस दौरान एक 9 साल का बच्चा सैम अयूब को गेंदबाजी कर रहा है. प्रैक्टिस के दौरान बच्चे ने एक गेंद डाली, जिसे सैम अयूब डिफेंड करने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्लीन बोल्ड हो जाते हैं. बच्चे की गेंद अयूब को चकमा देते हुए सीधे स्टंप्स पर जाकर लगती है. बताया जा रहा है कि गेंद डालने वाले बच्चे की उम्र सिर्फ 9 साल है. ऐसे में सैम अयूब का इंटरनेट पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है. सैम अयूब ने आउट होने के बाद खूब बच्चे के लिए ताली बजाई. इसके बाद अयूब ने बच्चे को गेंद पर ऑटोग्राफ भी दिया. नीचे देखें वीडियो…

PSL में भी नहीं चले सैम अयूब

ऑलराउंडर सैम अयूब को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से भी ड्रॉप कर दिया है. इसकी वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान सुपर लीग में भी उनका बल्ला नहीं चल पाया. पीएसएल 2026 में सैम अयूब ने 13 मैचों में सिर्फ 258 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 119 का रहा.

सैम अयूब का करियर

सैम अयूब पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने 8 टेस्ट मैचों में 364 रन बनाए हैं, जबकि 4 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा वनडे क्रिकेट में सैम अयूब के नाम 17 मैचों में 751 रन और 9 विकेट दर्ज हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में सैम अयूब ने 67 मैचों में 1,298 रन बनाए हैं. साथ ही 29 विकेट भी हासिल किए हैं.

MORE NEWS