TCS Nashik Case: नासिक में टीसीएस धर्मांतरण केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जिसको लेकर ऐसे-ऐसे खुलासे हो रहे हैं. जिसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. अब इस मामले में क्या खुलासे हुए हैं. आइए जानते हैं. दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि नासिक टीसीएस कन्वर्जन केस में अब रजा मेमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया हैं. इस मामले में शामिल चौथी पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है.
जानकारी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार रजा ने पीड़िता से कहा था कि इस मामले को हम दोनों के बीच ही राज़ रखना. पीड़िता के अनुसार, काम की शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलती है.
इंडक्शन ट्रेनिंग का मामला
मई 2023 में शुरुआती इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान जब मैं ट्रेनिंग रूम में अकेली थी तो रजा मेमन मेरे पास आए और मुझसे मेरा नाम और पता पूछा. इसके बाद उन्होंने मुझे एक मौखिक पहेली दी और मुझे उसका जवाब टेक्स्ट मैसेज से भेजने का निर्देश देते हुए मुझसे नजदीकी बनाने की कोशिश की. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें भविष्य में भी ऐसी पहेलियां देता रहूंगा. मुझे Teams पर जवाब मैसेज करती रहना, लेकिन इस मामले को हम दोनों के बीच पूरी तरह से राज़ रखना.
टीम का हिस्सा नहीं था रजा मेमन
रज़ा मेमन मेरी टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उस समय उनका बर्ताव मुझे अजीब लगा. चूंकि उस समय ऑफिस में नई थी, इसलिए मैंने दबाव महसूस किया और इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया. रज़ा मेरा पीछा करते थे और मेरी मर्ज़ी के बिना मुझे छूने की कोशिश करते थे. इस बारे में पीड़िता ने मैनेजर से शिकायत की, लेकिन उसने इसपर कार्रवाई करने की बजाय मुझे सलाह दी कि हमेशा ग्रुप में रहो और अकेले रहने से बचो. पीड़ित ने बताया कि जब भी वह अकेली होती थी, तो रज़ा जान-बूझकर उसे अजीब तरीके से देखते थे. इसके अलावा, मेरी मर्जी के खिलाफ वह मेरा पीछा करता था और मुझसे ज़बरदस्ती अजीब बातचीत करने की कोशिश करते थे.
गंदी नजर से घूरता था रजा मेमन
रजा मेमन लगातार मुस्कुराता और मुझे गंदी नज़र से घूरता. साथ वह कहता था कि शादी के बाद तो रात को सोना चाहिए. आखिर रात में तुम इतनी व्यस्त किस चीज़ में रहती हो? इसके बाद फरवरी 2026 में मुझे पति के साथ गोवा जाना था तो मैं रज़ा मेमन के पास छुट्टी मांगने गई. इस पर उसने मुझे ऊपर से नीचे तक घूरा, मुस्कुराया और पूछा कि क्या तुम हनीमून पर जा रही हो? क्या तुम शराब पीती हो? जब मैंने उसकी बात को टालने की कोशिश की, तो रज़ा ने आगे कहा कि तुम्हें किसी ठंडी जगह पर जाना चाहिए. घूमने के लिए वही सबसे अच्छी जगहें होती हैं.