Viral Video Train: सोशल मीडिया पर ट्रेन में अश्लील हरकत करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि लड़की वाली सीट पर ही बैठे युवक ने अपनी टी-शर्ट ऊपर कर रखी है. ऐसे में लड़की ने युवक का वीडियो बना लिया.
ट्रेन वायरल वीडियो
Train Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन की एक बोगी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को एक लड़की ने रिकॉर्ड किया है. वीडियो में एक युवक अश्लील हरकत करता दिख रहा है. युवक की हरकत को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि युवक उसी सीट पर बैठा, जिसपर लड़की बैठी है और अश्लील हरकत कर रहा है.
वायरल वीडियो कोरबा-कोचुवेल्लि एक्सप्रेस का बताया जा रहा है. इसमें युवक टी-शर्ट ऊपर करके लड़की के सामने बैठा है और पैंट खोलकर घटिया हरकत कर रहा है. ऐसे में लड़की ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.
वीडियो में दिख रहा है कि लड़की वाली सीट पर ही बैठे युवक ने कैसे अपनी टी-शर्ट ऊपर कर रखी है. इससे बिल्कुल सजह महसूस नहीं कर रही है. ऐसे में उसने युवक का वीडियो बना लिया है. वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान एक पैंट्री वाला भी वहां से जाता है, लेकिन वह भी उसको को देखकर कुछ भी नहीं बोलता.
रेलवे ने कार्रवाई के लिए तिरुवनंतपुरम के DRM (@drm_tvc) को टैग किया है. यह युवक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ये सब देख के खून खौल रहा है कि नहीं आप लोगों का? अगर हां तो इस राक्षस को ढूंढें और इसको सजा दें. दूसरे युवक का कहना है इस बंदे के खिलाप की गई कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाए. यह बहुत गंभीर मामला है.
लड़की के मुताबिक- ‘कोच खाली था, अचानक युवक मेरे पैर छूने लगा. जब मैं डरकर खिड़की की ओर हटी, तो उसने अपने कपड़े उतार दिए, अश्लील हरकतें कीं और शरीर के निचले हिस्स से बाल नोंचकर सीट पर फेंकने लगा.’ बता दें कि इससे पहले भी कई बार ट्रेन में अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल हो चुका है. फिलहाल लोग इस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…