Woman kills lover: ग्वालियर हाईवे पर स्थित एक होटल में, एक महिला ने अपने प्रेमी का बेरहमी से कत्ल कर दिया. जानकारी के मुताबिक उसने पहले उस पर हथौड़े से वार किया और फिर उसका गला काट दिया.
woman killed lover agra
Woman kills lover: उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, उत्तर प्रदेश के “ताज के शहर” आगरा के मालपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, ग्वालियर हाईवे पर स्थित एक होटल में, एक महिला ने अपने प्रेमी का बेरहमी से कत्ल कर दिया. जानकारी के मुताबिक उसने पहले उस पर हथौड़े से वार किया और फिर उसका गला काट दिया. हत्या को अंजाम देने के बाद लड़की कमरे से बाहर निकली और उसने खुद ही होटल के कर्मचारियों को इस घटना के बारे में जानकारी दी. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को तुरंत गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फतेहपुर सीकरी के रहने वाले खिल्लो और ककुआ क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहित महिला प्रीति शुक्रवार सुबह ग्वालियर रोड पर स्थित ‘होटल ताज पाथ’ में पहुंचे. होटल में चेक-इन करने के लगभग डेढ़ घंटे बाद, दोपहर करीब 12:00 बजे, कमरे के अंदर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. झगड़े के दौरान, महिला ने पहले अपने प्रेमी के सिर पर हथौड़े से वार किया और फिर किसी धारदार हथियार से उसका गला काट दिया.
महिला से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों काफी समय से एक अवैध संबंध में थे. इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उसका प्रेमी उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे उसे काफी मानसिक परेशानी हो रही थी. इस उत्पीड़न से तंग आकर, उसने अपने प्रेमी की हत्या की योजना बनाई और फिर होटल के कमरे के अंदर इस अपराध को अंजाम दिया. पुलिस फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.
वहीं इस घटना की खबर मिलते ही, DCP आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है; साथ ही घटनास्थल से सबूत भी जुटाए जा रहे हैं. आगरा के DCP (पश्चिमी) आदित्य कुमार ने बताया कि, यह मामला अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा प्रतीत होता है. आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने की प्रक्रिया जारी है, वहीं इस मामले की अब पूरी तरह जांच हो रही है.
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…
Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…
The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…
Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…
Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…
Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…