होम / Chhath Puja: इस साल भी यमुना घाट पर नहीं मना पाएंगे छठ महापर्व, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा

Chhath Puja: इस साल भी यमुना घाट पर नहीं मना पाएंगे छठ महापर्व, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा

Shanu kumari • LAST UPDATED : November 8, 2023, 2:27 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Chhath Puja: त्योहार का मौसम शुरु हो चुका है। धनतेरस, दिवाली, भाईदूज और उसके बाद महा पर्व छठ का त्योहार मनाया जाना है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण के कारण पहले हीं लोगों का दम घूट रहा है। जिसके कारण जीआरएपी- 4 लागू कर दिया गया है। इन सब के बीच आज दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना किनारे छठ मनाने साफ मना कर दिया है।

  • यमुना घाट पर छठ पूजा करने पर रोक
  • 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत

याचिका पर विचार से इंकार

बता दें कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने यमुना किनारे छठ पूजा मनाने के परमीशन को लेकर याचिका दायर की गई थी। जिसे आज (बुधवार) दिल्ली उच्च न्यायालय ने विचार करने से साफ इंकार कर दिया है। यह याचिका छठ पूजा संघर्ष समिति द्वारा दायर की गई थी। जिसपर हाई कोर्ट ने विचार करने से मना कर दिया है। बता दें कि छठ मुख्य तौर पर बिहार, उत्तरप्रदेश में मनाया जाता है। बाकी अन्य राज्यों में भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

कब मनाया जाएगा त्योहार 

बता दें कि फेस्टीवल सीजन 10 नवंबर से शुरु हो जाएगा। इस दिन धनतेरस के साथ दिपावली की शुरुआत हो जाएगी। इसके बाद 12 नवंबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या, 14 नवंबर को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा और 15 नवंबर को भैया दूज, गोधन तथा चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ Chhath Puja की शुरुआत होगी। जो की 20 नवंबर तक मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT